मथुरा: केंद्र और प्रदेश की सरकार कर रही अच्छा काम: हेमा मालिनी
मथुरा, अमृत विचार। जिला दिव्यांगजन कल्याण विभाग के तत्वावधान में शनिवार को राजीव भवन में 75 दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल वितरण की गई। इस दौरान सांसद हेमा मालिनी ने दिव्यांगों का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया और इसके बाद उन्हें ट्राईसाइकिल वितरित की। इस दौरान सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि योगी सरकार अच्छा कार्य कर रही …
मथुरा, अमृत विचार। जिला दिव्यांगजन कल्याण विभाग के तत्वावधान में शनिवार को राजीव भवन में 75 दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल वितरण की गई। इस दौरान सांसद हेमा मालिनी ने दिव्यांगों का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया और इसके बाद उन्हें ट्राईसाइकिल वितरित की।
इस दौरान सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि योगी सरकार अच्छा कार्य कर रही है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया। साथ ही योजनाओं का लाभ लेने की अपील भी की।
कार्यक्रम में बल्देव विधानसभा क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विजय लक्ष्मी मौर्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- मथुरा: नगर भ्रमण को निकली रावण की झांकी, रही आकर्षण का केंद्र
