हल्द्वानी: बहन की हत्या के मामले में ससुलारियों पर मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जवाहर नगर निवासी एक व्यक्ति ने बहन के ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर वनभूलपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टनकपुर रोड जवाहर नगर निवासी अजीज मोहम्मद का कहना है कि उसकी बहन अर्शी का निकाह अमरोहा निवासी अजीम के साथ 2021 …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जवाहर नगर निवासी एक व्यक्ति ने बहन के ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर वनभूलपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टनकपुर रोड जवाहर नगर निवासी अजीज मोहम्मद का कहना है कि उसकी बहन अर्शी का निकाह अमरोहा निवासी अजीम के साथ 2021 में हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही पति, सास-ससुर सहित अन्य लोग अर्शी का दहेज को लेकर उत्पीड़न करने लगे।

आरोप लगाया कि सात माह के गर्भ के दौरान ससुरालियों ने अर्शी के साथ मारपीट की। उससे उसका समय से पहले प्रसव हो गया चना मिलने पर वह अर्शी को हल्द्वानी ले आया। इस दौरान वह अस्पतालों में उसका उपचार कराता रहा।

13 सितंबर को उपचार के दौरान अर्शी की मौत हो गई। बताया कि वह पहले भी ससुरालियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा चुका था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। भाई की तहरीर पर पुलिस ने सास अज्ञात, ससुर मो. फैमीद, जेठानी रूबी, जेठ नईम, ननद नन्हो, शबाना और उसके पति अजीम के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

संबंधित समाचार