अयोध्या : कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण और सहायता उपकरण वितरण शिविर 27 से

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। परिक्रमा मार्ग स्थित कारसेवकपुरम में विहिप के दिवंगत नेता अशोक सिंघल की जयंती के उपलक्ष्य में निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण और सहायता उपकरण वितरण शिविर के लिए अब तक 500 लोगों ने पंजीकरण कराया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कारसेवकपुरम में बताया कि पंजीकरण की अंतिम …

अमृत विचार, अयोध्या। परिक्रमा मार्ग स्थित कारसेवकपुरम में विहिप के दिवंगत नेता अशोक सिंघल की जयंती के उपलक्ष्य में निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण और सहायता उपकरण वितरण शिविर के लिए अब तक 500 लोगों ने पंजीकरण कराया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कारसेवकपुरम में बताया कि पंजीकरण की अंतिम तिथि रविवार है।

अब तक 300 ने ऑनलाइन व 200 लोगों ने आफलाइन पंजीकरण करा चुके हैं। ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने बताया कि 27 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक कारसेवकपुरम में अशोक सिंहल फाउन्डेशन द्वारा अशोक सिंहल की जयंती पर विहिप, एमटूके फाउंडेशन और भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति द्वारा दिव्यांगों को निशुल्क सहायता उपकरण उपलब्ध कराने के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आयोजन का यह दूसरा वर्ष है। पिछले वर्ष 400 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया था। शिविर का लाभ प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। वहीं इस बार शिविर में भाऊराव देवरस सेवान्यास यहां अशोक सिंघल नेत्र चिकित्सालय संचालित कर रहा है, जिसकी तरफ से निशुल्क जांच और चश्मा वितरण किया जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान विहिप मीडिया प्रभारी शरद शर्मा भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:- अयोध्या: दिव्यांगजनों को वितरित किए गए कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण

संबंधित समाचार