बदायूं: तालाब में मिला किसान का शव, हत्या का आरोप, शनिवार को सुबह तालाब में मिला शव
बदायूं, अमृत विचार, बदायूं। थाना कादरचौक क्षेत्र में एक किसान की मौत हो गई। किसान शुक्रवार की शाम बाजरे की फसल की रखवाली करने गया था। सुबह के समय तालाब में उसका शव मिला। किसान के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबकर मौत होने की पुष्टि हुई …
बदायूं, अमृत विचार, बदायूं। थाना कादरचौक क्षेत्र में एक किसान की मौत हो गई। किसान शुक्रवार की शाम बाजरे की फसल की रखवाली करने गया था। सुबह के समय तालाब में उसका शव मिला। किसान के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबकर मौत होने की पुष्टि हुई है। परिजनों ने शव घर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
क्षेत्र के गांव सिवाया हामिदपुर निवासी मेहरबान (55) पुत्र चेतराम की शादी नहीं हुई थी।
वह अपने भाइयों के साथ रहते थे। परिवार के साथ ही खाना खाते थे। फिर रखवाली के लिए खेत पर सोने चले जाते थे। शुक्रवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे मेहरबान खाना खाने के बाद अपने खेत पर बाजरे की फसल की रखवाली करने गए थे। खेत में बनाई टांड़ पर सो रहे थे। रात लगभग साढ़े नौ बजे मेहरबान चिल्लाने लगे। पड़ोस वाले खेत पर सो रहा मेहरबान का भतीजा हरभान मौके पर पहुंचा तो वहां मेहरबान नहीं थे। इधर-उधर तलाश करने के बाद भी मेहरबान कहीं नहीं मिले।
तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। जंगल में मेहरबान को तलाश लेकिन पता नहीं चला। शनिवार को सुबह नौ बजे खेत के पास एक तालाब में मेहरबान का शव पानी में उतराता मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर हत्या का आरोप लगाया। कादरचौक के थानाध्यक्ष वेदपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के दौरान मेहरबान के परिजनों ने बताया कि मेहरबान ने टांड़ से खुद को बचाने की आवाज लगाई थी। हरभान मौके पर पहुंचा तो वहां मेहरबान नहीं था। जिसके चलते हत्या की आशंका व्यक्त की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तालाब से मौत होने की पुष्टि हुई है।
ये भी पढ़ें – बदायूं: उझानी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक, एसएसआई और मुंशी निलंबित, जानें पूरा मामला
