पीलीभीत: डीएम ने 32 अधिकारियों का रोका वेतन, सदर एसडीएम सहित कई अधिकारियों पर की कार्रवाई
पीलीभीत, अमृत विचार। जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के आने के बाद तय समय में निस्तारण न होने पर डीएम ने तीन एसडीएम सहित 32 अधिकारियों पर वेतन रोकने की कार्रवाई की है। आईजीआरएस पोर्टल पर आई शिकायतों के निस्तारण को लेकर शुक्रवार को एडीएम राजस्व ने समीक्षा की। समीक्षा के दौरान इसकी प्रगति काफी खराब …
पीलीभीत, अमृत विचार। जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के आने के बाद तय समय में निस्तारण न होने पर डीएम ने तीन एसडीएम सहित 32 अधिकारियों पर वेतन रोकने की कार्रवाई की है। आईजीआरएस पोर्टल पर आई शिकायतों के निस्तारण को लेकर शुक्रवार को एडीएम राजस्व ने समीक्षा की। समीक्षा के दौरान इसकी प्रगति काफी खराब पाई। इसमें डिफॉल्टर हुए संदर्भों को श्रेणीकृत किया गया।
इसके साथ ही शिकायतों को लेकर लापरवाही बरतने पर विभागों के 32 अधिकारियों पर कार्रवाई की संस्तुति कर रिपोर्ट डीएम को दी गई। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने रिपोर्ट पर एसडीएम पीलीभीत, पूरनपुर, बीसलपुर, डीपीआरओ, डीएफओ, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सहित 32 अधिकारियों का वेतन रोका है। कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। एडीएम राम सिंह गौतम ने बताया कि समीक्षा के दौरान शिकायतों के निस्तारण में काफी लापरवाही मिली थी। इसके बाद रिपोर्ट पर डीएम की ओर से वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है।
जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के आने के बाद तय समय में निस्तारण न होने पर लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर वेतने रोकने की कार्रवाई की गई। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। – प्रवीण कुमार लक्षकार, डीएम।
ये भी पढ़ें – पीलीभीत: नेपाली मजदूरों से भरी बस ट्रक से टकराई, नौ लोग घायल
