रायबरेली: रेलवे अंडरपास में लगी जाली उठा ले गए चोर, आवागमन हुआ ठप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। रेलवे अंडरपास में लगी वजनदार लोहे की आधा दर्जन जाली को चीर उठा ले गए है। जाली चोरी होने के कारण अंडरपास से आवागमन भी ठप हो गया है। चोरी गई जाली की कीमत करीब डेढ़ लाख रूपये बताई जा रही है। मामला ऊंचाहार कानपुर रेलखंड की नजनपुर रेलवे क्रासिंग का है। यहां पर …

रायबरेली। रेलवे अंडरपास में लगी वजनदार लोहे की आधा दर्जन जाली को चीर उठा ले गए है। जाली चोरी होने के कारण अंडरपास से आवागमन भी ठप हो गया है। चोरी गई जाली की कीमत करीब डेढ़ लाख रूपये बताई जा रही है। मामला ऊंचाहार कानपुर रेलखंड की नजनपुर रेलवे क्रासिंग का है। यहां पर एक साल पहले रेलवे द्वारा अंडरपास बनाया गया था।

जिसमें बनी नालियों के ऊपर वजनदार लोहे की जाली रखी गई थी। एक जाली का वजन ढाई क्विंटल था।शनिवार की रात किसी वाहन से पहुंचे चोरों ने अंडरपास से आधा दर्जन जाली को पार कर दिया है। चोरी गए कुल जाली का वजन 15 क्विंटल बताया जा रहा है। जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए है।

अंडरपास की जाली चोरी हो जाने के कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रेल अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। मौके पर कुछ खून भी पड़ा हुआ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जाली निकालते समय किसी चोर को चोट भी लगी है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: गंगागंज बाजार में चोरों ने सेंधमारी कर चुराए 11 लाख के आभूषण

संबंधित समाचार