अकाउंटेट गिरफ्तार: नीली बत्ती और बोनट पर अशोक लाट, पुलिसकर्मियों को लगाने लगा डांट
अमृत विचार, लखनऊ। वजीरगंज कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात चेकिंग अभियान के दौरान नीली बत्ती और बोनट पर अशोक स्तम्भ का स्टीकर लगी कार को रोक लिया। सिपाहियों के पूछताछ करने पर ड्राइवर उन्हें अर्दब में लेने लगा। युवक पर शक होने पर वजीरगंज थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और उसे हिरासत में …
अमृत विचार, लखनऊ। वजीरगंज कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात चेकिंग अभियान के दौरान नीली बत्ती और बोनट पर अशोक स्तम्भ का स्टीकर लगी कार को रोक लिया। सिपाहियों के पूछताछ करने पर ड्राइवर उन्हें अर्दब में लेने लगा। युवक पर शक होने पर वजीरगंज थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और उसे हिरासत में लेकर उसे कोतवाली ले आए।
इस सम्बन्ध में वजीरगंज कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार मिश्र के मुताबिक, शनिवार रात लगभग दस बजे मुंगफली मंडी के पास पुलिस वाहनों की चेंकिग कर रही थी। तभी पुलिसकर्मियों ने एक स्लेटी रंग की कार को हाथ देकर रोक लिया। उन्होंने बताया कि कार पर नीली बत्ती लगी थी और बोनट पर अशोक स्तम्भ का स्टीकर लगा था। नम्बर प्लेट पर भारत सरकार भी लिखा था।
सिपाहियों के पूछताछ करने पर ड्राइवर दबाव बनाने लगा। जिस वजह से हिरासत में लेकर कोतवाली लगाया। ड्राइवर की पहचान सआदतगंज थानाक्षेत्र निवासी सरफराज के रुप में की गई है। सरफराज एक निजी कंपनी में अकाउंटेट है। पूछताछ में उसने बताया कि चेकिंग से बचने के लिए उसने कार में नीली बत्ती लगाई थी। इसके अलावा हूटर भी लगाया था। जाम में वह इसका इस्तेमाल करता था। ऐसे में उसे रास्ता आसानी से मिल जाता था।
यह भी पढ़ें:- लखनऊ: सरेआम सिपाही के साथ शर्मनाक हकरत, वजह जान उड़ जाएंगे होश
