रामपुर : रंजिश के विवाद में ठेकेदार को मारी गोली, मचा हड़कंप
रामपुर,अमृत विचार। केमरी रोड स्थित फेयर एक्सपोर्ट के ठेकेदार को कुछ लोगों ने ठेके को लेकर चले आए रहे विवाद में गोली मारकर घायल कर दिया। गोली चलते ही मौके पर भगदड़ मच गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में पुलिस ने ठेकेदार को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने …
रामपुर,अमृत विचार। केमरी रोड स्थित फेयर एक्सपोर्ट के ठेकेदार को कुछ लोगों ने ठेके को लेकर चले आए रहे विवाद में गोली मारकर घायल कर दिया। गोली चलते ही मौके पर भगदड़ मच गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में पुलिस ने ठेकेदार को अस्पताल में भर्ती कराया।

पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रहीं है। आपको बता दें कि जिला अलीगढ़ के थाना बड़ा के गांव छोटा निवासी धर्मपाल सिंह का बेटा राजेश फेयर एक्सपोर्ट्स में ठेकेदार है।
रविवार सुबह रंजिश के चलते ठेकेदार के पैर गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज उपचार चल रहा है।
ये भी पढ़ें : रामपुर: बिलासपुर में एग्रो सीड्स प्लांट में लगी आग, लाखों का नुकसान, दमकल ने पाया काबू
