देहरादून: पैर में लगी चोट और पैर में लगा दिया चीरा, मरीज की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। पटेलनगर स्थित श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में महिला की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश के चलते वह धरने पर बैठ गए। शव का पोस्टमार्टम कराने के आश्वासन पर लोग धरने से उठे। परिजनों का आरोप है कि महिला पैर की गंभीर चोट की सर्जरी होनी थी, लेकिन जब वह ओटी से …

देहरादून, अमृत विचार। पटेलनगर स्थित श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में महिला की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश के चलते वह धरने पर बैठ गए। शव का पोस्टमार्टम कराने के आश्वासन पर लोग धरने से उठे।

विधायक और परिजनों की डॉक्टरों से हुई वार्ता। अस्पताल डॉक्टरों का कहना है कि मृतका के पेट पर कोई चीरा नहीं है। बल्कि स्किन ग्राफ्टिंग के लिए कमर में कट लगाया गया। स्टेपल इसलिए किया जाता है, ताकि ब्लीडिंग रोकी जा सके। महिला की सर्जरी हुई तो वह सामान्य थीं। बाद में उसकी स्थिति बिगड़ गई। हृदय गति रुक जाने के कारण महिला की मौत हो गई। तय हुआ कि शव का पोस्टमार्टम करा लिया जाए। इससे स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। पोस्टमार्टम कोरोनेशन अस्पताल में होगा। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया है।

संबंधित समाचार