आज का राशिफल: 07 जुलाई 2020

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष- आज चंद्रमा दिन रात मकर राशि में हो रहा है। ऐसे में शनि के साथ मिलकर चंद्रमा मेष राशि वालों को लाभ और सहकर्मियों से सहयोग दिलवा रहे हैं। अन्य राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, देखें किस्मत के सितारे क्या कहते हैं। वृष- आज आप पूरे उत्साह से जो भी काम करेंगे उसमें …

मेष- आज चंद्रमा दिन रात मकर राशि में हो रहा है। ऐसे में शनि के साथ मिलकर चंद्रमा मेष राशि वालों को लाभ और सहकर्मियों से सहयोग दिलवा रहे हैं। अन्य राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, देखें किस्मत के सितारे क्या कहते हैं।

वृष- आज आप पूरे उत्साह से जो भी काम करेंगे उसमें निश्चित रूप से कामयाबी मिलेगी। दोपहर बाद सभी काम बनते नज़र आएंगे। पुराने समय से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। बिजनस के मामले में कोई डील करने से पहले जांच पड़ताल करना जरूरी है। भाग्‍य 80 फीसदी साथ है।

मिथुन- फाइनेंस से जुड़े फैसले आज ले लें। आगे के दो-तीन दिनों में आपके पास समय की कमी रहेगी। घर में किसी शुभ कार्य की बातचीत हो सकती है। पुराना प्यार लौट सकता है। शाम के समय शॉपिंग के लिए घरवालों को बाहर ले जाने का प्लान बनेगा। भाग्‍य 81प्रत‍िशत साथ है।

कर्क- अविवाहित लोगों को आज विवाह के प्रस्ताव आएंगे। स्वास्थ्य का समुचित ध्यान रखें। गुप्त रोग होने की संभावना है। दिन आनंद प्राप्ति व सुख सुविधा के साधन जुटाने के लिए श्रेष्ठ है।

सिंह- आज संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। निवेश से लाभ होगा। व्यापारी लोगों का व्यापार बढ़ेगा। जीवन साथी से संबंध उत्तम रहेंगे।

कन्या- आज बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त होगा। निवेश कर सकते हैं। नए उद्योग में अपनी ऊर्जा लगाएंगे। नौकरी करने वाले लोग नौकरी में उन्नति करेंगे।

तुला- आज आपका दिन प्रसन्नता का श्रेष्ठ वातावरण लेकर आ रहा है। धन की प्राप्ति हो सकती है। प्लाॅट खरीदना चाहें तो लाभ का सौदा होगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक- आज कड़ी मेहनत करने का दिन है। आपको अपने बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। यह समय किसी नए व्यापार में निवेश करने के लिए शुभ नहीं है।

धनु- आज का दिन आपके लिए संग्रह तथा निवेश करने के लिए शुभ है। घर में निवेश उत्तम रहेगा। यदि किसी विपक्षी से विवाद निपटाना चाहते हैं तो शुरुआत करें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

मकर- आज पूर्णता का दिवस है। व्यापारी लोग आत्मविश्वास से अपना कार्य करेंगे और खूब धन कमाएंगे। जीवनसाथी से संबंध मधुरतम रहेंगे और आप उनका सहयोग करेंगे।

कुंभ- आज आपके आत्मविश्वास में कुछ कमी रहेगी। खान-पान के मामले में सावधान रहें। आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना हैै। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है।

मीन- आज आप अधिक धन कमाएंगे। आपके चिर प्रतीक्षित स्वप्न व इच्छाओं को पूर्णता प्राप्त होगी। फिक्स्ड डिपॉजिट या म्यूचुअल फंड में निवेश करेंगे। आपको समाज में मान-सम्मान भी प्राप्त होगा।