बोले मुख्यमंत्री धामी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चल रही उत्तराखंड सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एकात्म मानववाद के प्रणेमता पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्म दिन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार, आदर्श समाज की संकल्पना को साकार करते हैं। उनकी अंत्योदय की विचारधारा के माध्यम से ही समग्र राष्ट्र ही …

खटीमा, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एकात्म मानववाद के प्रणेमता पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्म दिन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार, आदर्श समाज की संकल्पना को साकार करते हैं। उनकी अंत्योदय की विचारधारा के माध्यम से ही समग्र राष्ट्र ही नहीं, समग्र विश्व का विकास हो सकता है।

रविवार को मुख्यमंत्री धामी ने नगला तराई स्थित अपने निजी आवास पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पं. उपाध्याय के आदर्शों पर चलते हुए विकास का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। इस बाद खटीमा नगर में मुख्य चौराहे के पास स्थित पुराने तहसील परिसर में बने पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्क पहुंचकर पं. उपाध्याय की की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस दौरान अनेक भाजपा नेता व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार