लालू यादव और नीतीश कुमार ने की सोनिया गांधी से मुलाकात, बोले- भाजपा को हटाना है, देश को बचाना है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू यादव ने सोनिया गांधी से रविवार को मुलाकात की। बिहार में नई सरकार के बाद पहली बार नीतीश कुमार और सोनिया गांधी की मुलाकात हुई है। इसके अलावा अरसे बाद लालू यादव दस जनपथ पहुंचे हैं। इससे पहले नीतीश कुमार …

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू यादव ने सोनिया गांधी से रविवार को मुलाकात की। बिहार में नई सरकार के बाद पहली बार नीतीश कुमार और सोनिया गांधी की मुलाकात हुई है। इसके अलावा अरसे बाद लालू यादव दस जनपथ पहुंचे हैं। इससे पहले नीतीश कुमार ने दिल्ली दौरे पर आकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत अन्य से मुलाकात की थी।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद संयुक्त प्रेस वार्ता में बिहार CM नीतीश कुमार व RJD प्रमुख ने कहा कि हमने सोनिया जी से बात की, हमारा विचार है देश में अनेक दलों को एकजुट करना और मिलकर प्रगति के लिए काम करना। उनके पार्टी अध्यक्ष का चुनाव है इसके बाद आगे की बात होगी।

बैठक के बाद लालू यादव ने संवाददाताओं से बात की। उन्होंने कहा कि हमने भाजपा को बिहार से विदा कर दिया है। अब देश से उनकी विदाई की बारी है। उन्होंने कहा कि देश को बचाना है, तो भाजपा को हटाना है। उसके लिए हम सभी को एक साथ आना होगा। हमारी सोनिया गांधी से बातचीत हुई है। कांग्रेस पार्टी को नया अध्यक्ष मिलने के बाद उन्होंने हमें 10-12 दिनों के बाद फिर से मिलने के लिए कहा है।

इस बैठक में 2024 लोकसभा चुनाव में विपक्षी एकजुटता पर चर्चा की गई है। इस मुलाकात से पहले लालू यादव ने शनिवार को कहा था कि बीजेपी का सफाया होगा। उन्होंने बिहार के सत्तारूढ़ महागठबंधन पर हमला करने को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर प्रहार भी किया था।

चारा घोटाले के कई मामलों में सजा और कई बीमारियों के चलते लालू सक्रिय राजनीति से दूर हैं। रविवार को दिल्ली पहुंचने के बाद राजद प्रमुख ने कहा कि अमित शाह बिल्कुल पगलाये हुए हैं। वहां (बिहार में) उनकी सरकार हटा दी गई है। 2024 में उसका (बीजेपी का) सफाया हो जाएगा। यही वजह है कि वह दौड़ते हुए वहां जा रहे हैं और जंगलराज एवं वे सारी बातें कह रहे हैं जब वह गुजरात में थे, तब उन्होंने क्या किया। जब वह गुजरात में थे, तब वहां जंगल राज था।

ये भी पढ़ें- पायलट फिर CM पद के दावेदार, टोंक के लोगों को उनके शीघ्र मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद

संबंधित समाचार