लखनऊ: राजभवन पर उड़ाया ड्रोन, पुलिस ने दो युवकों को लिया हिरासत में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ में अति सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में राजभवन के ऊपर आज दो युवकों ने ड्रोन से शूटिंग करने की कोशिश की। मिली जानकारी के अनुसार पिछले दो दिनों से दो युवक संदिग्ध रूप से ड्रोन कैमरे से शूटिंग कर रहे हैं। रविवार दोपहर अचानक राजभवन सुरक्षाकर्मियों की नजर पड़ी …

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ में अति सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में राजभवन के ऊपर आज दो युवकों ने ड्रोन से शूटिंग करने की कोशिश की।

मिली जानकारी के अनुसार पिछले दो दिनों से दो युवक संदिग्ध रूप से ड्रोन कैमरे से शूटिंग कर रहे हैं। रविवार दोपहर अचानक राजभवन सुरक्षाकर्मियों की नजर पड़ी तो उस समय दोनों युवक राजभवन से हजरतगंज चौराहे की तरफ ड्रोन कैमरा उड़ाते हुए जाते दिखे।

सुरक्षाकर्मियों ने पीछा किया और दोनों को पकड़ लिया। दोनों को हजरतगंज पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही हैं। युवकों के पास से ड्रोन कैमरा और रिमोट बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ें-अयोध्या: कल्याण भदरसा में मंदिर से योगी की मूर्ति ले गई पुलिस, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार