बरेली: 45वीं उत्तरप्रदेश स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में अमित ने जीता रजत पदक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नई दिल्ली में 17 से 24 सितंबर तक डा. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित हुई 45वीं यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में बरेली शूटिंग एकेडमी के अमित यादव ने 0.22 बोर इंवेट में 50 मीटर फ्री पिस्टल मास्टर कैटेगरी में रजत पदक जीता। वहीं, 10 मीटर एयर राइफल महिला वर्ग टीम में …

बरेली, अमृत विचार। नई दिल्ली में 17 से 24 सितंबर तक डा. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित हुई 45वीं यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में बरेली शूटिंग एकेडमी के अमित यादव ने 0.22 बोर इंवेट में 50 मीटर फ्री पिस्टल मास्टर कैटेगरी में रजत पदक जीता।

वहीं, 10 मीटर एयर राइफल महिला वर्ग टीम में रुचि पटेल, हिबा खान, आरती सिंह ने रजत पदक जीता। एकेडमी की ओर से 42 शूटरों ने प्रतिभाग किया। इसमें से 37 शूटरों ने नार्थ जोन व आल इंडिया जीवी मावलंकर प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। इनमें नमन, जीतेंद्र, सौरभ, अनामिका, रुचि, हिबा, आरती, वृंदा,अदिति, भावना, अनुष्का, उज्ज्वला, निशांत, आदित्य, अभय, शिवम, वशिष्ट, विधि, रेनू, योगेश, तनजीत, रनजीत, तल्हा, ऋषभ, मयंक, अश्वनी,अथर्व, वंशज, अंशुल, मंतशा, मनोज, दानिश, सिद्धार्थ मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: आदिवासी उत्थान कल्याण समिति ने किया ‘कर्मा पूजा’ का आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम किए प्रस्तुत

संबंधित समाचार