हल्द्वानी: पौड़ी की बेटी अंकिता को श्रद्धांजलि देने एकजुट हुए लोग, हत्यारों को फांसी देने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पौड़ी की बेटी अंकिता भंडारी की हत्या के बाद देवभूमि के लोगों में गुस्से की लहर है। हर कोई अंकिता के दरिदों पुलकित आर्य, सौरभ भाष्कर और अंकित गुप्ता को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की मांग कर रहा है। वहीं अंकिता को श्रद्धांजलि देने का दौर भी जारी है। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पौड़ी की बेटी अंकिता भंडारी की हत्या के बाद देवभूमि के लोगों में गुस्से की लहर है। हर कोई अंकिता के दरिदों पुलकित आर्य, सौरभ भाष्कर और अंकित गुप्ता को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की मांग कर रहा है। वहीं अंकिता को श्रद्धांजलि देने का दौर भी जारी है।

तिकोनिया चौराहे के पास अंकिता के हत्यारों को फांसी देने की मांग करते विभिन्न संगठनों के लोग।

रविवार देर शाम हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने जनहुंकार के माध्यम से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इस दौरान मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चला कर हत्यारों को अविलंब फांसी की सजा देने की मांग की गई। इस दौरान भुवन चंद्र जोशी, एडवोकेट प्रकाश चंद जोशी, एडवोकेट मोहन कांडपाल, सूरज पांडे, हरीश रावत, इस्लाम हुसैन, काजल रावत, सुनीता जोशी, बृजमोहन सिजवाली ,मोहम्मद फुरकान, मनोज संभल, शाहनवाज खान आदि रहे।

संबंधित समाचार