आज का राशिफल। 26 सितंबर, 2022
मेष जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। प्रतिद्वन्द्वी आपको अपमानित करने का प्रयास करेंगे। व्यर्थ के कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें। बाहर का भोजन करने से बचें। क्लाइंट्स के साथ झड़प हो सकती है। अपने गुस्से पर नियन्त्रण पाने का प्रयास करें। वृष उच्च अधिकारियों के साथ संबंध खराब न करें। लोग चिकनी-चुपड़ी …
मेष
जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। प्रतिद्वन्द्वी आपको अपमानित करने का प्रयास करेंगे। व्यर्थ के कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें। बाहर का भोजन करने से बचें। क्लाइंट्स के साथ झड़प हो सकती है। अपने गुस्से पर नियन्त्रण पाने का प्रयास करें।
वृष
उच्च अधिकारियों के साथ संबंध खराब न करें। लोग चिकनी-चुपड़ी बातें करके आपको बहकाने का प्रयास कर सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर बढ़ेंगे। पेपरवर्क के दौरान सावधानी रखें। भावुकता में काम बिगड़ सकते हैं।
मिथुन
आपकी उदारता से लोग प्रसन्न रहेंगे। जिम्मेदारियों के कारण आप थोड़े असहज हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच आपसी संवाद में कमी न आने दें। कुसंगति में पड़ने की संभावना बन रही है। लव लाइफ में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
कर्क
अपने व्यवहार को संयमित रखना चाहिए। अवसरों का अच्छा लाभ उठा पाएंगे। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र की परेशानियों का निराकरण होगा। आपको मार्गदर्शकों का सहयोग लेना पड़ेगा। दापंत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। सभी चीजें व्यवस्थित हो जाएंगी।
सिंह
विवादित मामलों में प्रतिक्रिया न दें। कारोबार में अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा। जीवन में कुछ बदलाव ला सकते हैं। गुस्से और जल्दबाज़ी के कारण आपको कार्यों में नुकसान हो सकता है। उदासी और डिप्रेशन वाले विचार आपको परेशान कर सकते हैं।
कन्या
जीवनसाथी की सलाह आपको कार्यक्षेत्र में काफी काम आएगी। नौकरीपेशा लोग अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। रिश्तेदारों के घर जाना पड़ सकता है। आपको लोग काफी सम्मान की दृष्टि से देखेंगे।
तुला
नयी जॉब ढूंढ रहे हैं तो सफलता मिलने में अभी और देर लग सकती है। किसी को उधार न दें वरना धन का नुकसान झेलना पड़ेगा। गृहस्थ जीवन में शान्ति का वातावरण रहेगा। सहयोगियों के प्रति व्यवहार अच्छा रखें। गठिया के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है।
वृश्चिक
गृहस्थ जीवन में सुख की अनुभूति करेंगे। छोटे कर्मचारियों की अवहेलना न करें। प्रगति के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी। प्राइवेट जॉब कर रहे जातकों की आय में वृद्धि होगी। व्यापार में कुछ अप्रत्याशित स्थितियों का सामना करना पड़ेगा।
धनु
शेयर मार्केट से आपको काफी अच्छा धन लाभ प्राप्त होगा। घरेलू समस्याओं को लेकर तनाव में हो सकते हैं। आज का दिन आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखने के अवसर प्रदान करेगा। घर में कुछ अजीब सा माहौल रहेगा। आपको लोगों से प्रशंसा सुनने को मिलेगी।
मकर
थोड़ी सी सुस्ती आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती है। प्रेमी जन आपसे किसी उपहार की मांग कर सकता है। विद्यार्थियों को सीनियर्स से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कई अधूरे कार्यों को आप पूरा करने की कोशिश करेंगे।
कुंभ
अपनी गलतियों को दूसरों के ऊपर न थोपें। लोग आपसे काफी अपेक्षा रख रहे हैं जिसका दबाव आपके ऊपर देखने को मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कठिनाई होगी। रिलेशनशिप से जुड़े मामलों को लेकर संवेदनशील रहेंगे।
मीन
करियर को लेकर काफी सकारात्मक रहेंगे। मित्रों के साथ संपर्क और मजबूत होगा। वैवाहिक जीवन को लेकर काफी आशावान रहेंगे। सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से करें। पैतृक व्यापार में उच्च आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।
