बिगबॉस 14 के लिए 16 करोड़ की फीस लेंगे सलमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के स्टार सलमान खान बिग बॉस सीजन 14 को होस्ट करने के लिये 16 करोड़ की फीस ले सकते हैं। बिग बॉस का 13वां सीजन अपने सभी सीजन में से सबसे धमाकेदार शो रहा था। न केवल दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया, बल्कि कई टीवी और बॉलीवुड कलाकार भी बिग बॉस 13 …

मुंबई। बॉलीवुड के स्टार सलमान खान बिग बॉस सीजन 14 को होस्ट करने के लिये 16 करोड़ की फीस ले सकते हैं। बिग बॉस का 13वां सीजन अपने सभी सीजन में से सबसे धमाकेदार शो रहा था। न केवल दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया, बल्कि कई टीवी और बॉलीवुड कलाकार भी बिग बॉस 13 के दीवाने हो गए थे।

‘बिग बॉस 14’ की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं जिसे एक बार फिर सलमान ही होस्ट करेंगे। चर्चा है कि ‘बिग बॉस 14’ अक्टूबर से ऑन एयर किया जा सकता है। सलमान ने इस सीजन के लिए अपनी फीस को बढ़ा दिया है और अब वह हर एपिसोड के लिए 16 करोड़ की फीस लेने वाले हैं। उन्होंने ‘बिग बॉस 13’ के लिए करीब 12 से 14 करोड़ रुपए की फीस ली थी।

संबंधित समाचार