मुरादाबाद : नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। सोमवार को शारदीय नवरात्र के पहले दिन भक्तों ने पूरे विधि विधान के साथ घटस्थापना की। इसके बाद मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजन-अर्चन और स्तवन किया। पर्वतराज हिमालय के यहां जन्म लेने के कारण इन्हें शैलपुत्री कहा जाता है। पार्वती के रूप में इन्हें भगवान शंकर की पत्नी के रूप …

मुरादाबाद,अमृत विचार। सोमवार को शारदीय नवरात्र के पहले दिन भक्तों ने पूरे विधि विधान के साथ घटस्थापना की। इसके बाद मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजन-अर्चन और स्तवन किया। पर्वतराज हिमालय के यहां जन्म लेने के कारण इन्हें शैलपुत्री कहा जाता है। पार्वती के रूप में इन्हें भगवान शंकर की पत्नी के रूप में भी जाना जाता है। वृषभ (बैल) इनका वाहन होने के कारण इन्हें वृषारूढा के नाम से भी जाना जाता है। इनके दाएं हाथ में त्रिशूल है और बाएं हाथ में इन्होंने कमल धारण किया हुआ है।

नवरात्र के पहले दिन सोमवार को शहर के सभी मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नौ दिनों तक भक्त मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हैं। सोमवार को काली मंदिर, लाइनपार स्थित प्राचीन माता मंदिर, मनोकामना मंदिर, कोर्ट रोड स्थित दुर्गा मंदिर, बुध बाजार स्थित दुर्गा मंदिर, चौरासी घंटा मंदिर, कटघर के मनोकामना मंदिर, लालबाग स्थित संतोषी माता मंदिर, आशियाना स्थित ढाप वाला मंदिर और जिगर कालोनी स्थित नटबाबा मंदिर में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर माता रानी से आशीर्वाद मांगा।

इसके अलावा शहर के अन्य मंदिरों में भी सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। रेलवे कालोनी स्थित मनोकामना मंदिर में महिलाओं ने कीर्तन किया। इसके साथ ही घरों में भी माता रानी के भजन गाए गए।

ये भी पढ़ें : माता मंदिर लालबाग : 550 वर्ष पूर्व प्रकट हुई थीं मां काली

 

संबंधित समाचार