विकास दुबे को लेकर नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट
सिद्धार्थनगर। कानपुर में उप पुलिस अधीक्षक समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद सुर्खियों में आए हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उत्तर प्रदेश के महाराजगंज सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी और पीलीभीत जिलों की पड़ोसी देश नेपाल से लगी 550 किलोमीटर लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर …
सिद्धार्थनगर। कानपुर में उप पुलिस अधीक्षक समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद सुर्खियों में आए हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उत्तर प्रदेश के महाराजगंज सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी और पीलीभीत जिलों की पड़ोसी देश नेपाल से लगी 550 किलोमीटर लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर चौकसी बढ़ा दी है।
आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि विकास दुबे के गिरफ्तारी से बचने के लिए नेपाल भागने की आशंका के मद्देनजर उसकी पहचान के लिए इन जिलों में विकास दुबे के पोस्टर भी लगाए जा रहे हैं। इन जिलों में पुलिस द्वारा संदिग्ध लोगों की जगह जगह जांच की जा रही है और इसके लिए सभी थानों को विकास दुबे की फोटो भी मुहैया कराई गई है।
सूत्रों ने बताया कि विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए अंतर्राष्ट्रीय सीमा की निगरानी के लिए तैनात सशस्त्र सीमा बल को भी चौकस कर दिया गया है। सशस्त्र सीमा बल से तालमेल कर पुलिसकर्मी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार गश्त कर रहे हैं।
