राजस्थान में स्थिति के बारे में कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपी जाएगी रिपोर्ट: मल्लिकार्जुन खड़गे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि राजस्थान में नये मुख्यमंत्री को लेकर बुलाई गई कांग्रेस विधायक बैठक नहीं हो पाने एवं यहां की स्थिति के बारे में रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष को सौंपी जायेगी। इस मामले में कांग्रेस पर्यवेक्षक के रुप में जयपुर आये खड़गे ने …

जयपुर। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि राजस्थान में नये मुख्यमंत्री को लेकर बुलाई गई कांग्रेस विधायक बैठक नहीं हो पाने एवं यहां की स्थिति के बारे में रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष को सौंपी जायेगी। इस मामले में कांग्रेस पर्यवेक्षक के रुप में जयपुर आये खड़गे ने आज दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया से कहा कि इस मामले में जो कुछ भी होगा, वह यहां की स्थिति के बारे में कांग्रेस अध्यक्ष को बताई जायेगी और जो अध्यक्ष का फैसला होगा वह मानना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासन भी होना चाहिए एवं पार्टी मजबूत एवं एकता भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष जो कहेंगे वह सबको मानना पड़ेगा। गहलोत के उनसे मिलने के सवाल पर खड़गे ने कहा कि उनके दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शिष्टाचार के रुप में उनसे मिले हैं। उन्होंने कहा मैंने ही फोन किया कि मैं दिल्ली जा रहा हूं, तब उन्होंने कहा कि मैं खुद आकर मिलता हूं।

ये भी पढ़ें- काजीरंगा नैशनल पार्क में असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा और सदगुरु जग्गी वासुदेव ने की नाइट सफारी, शिकायत दर्ज

 

 

संबंधित समाचार