मुरादाबाद में कारोबारी सहित 23 और संक्रमण की चपेट में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। जनपद में कोरोना वायरस की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सोमवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में कारोबारी सहित 23 और संक्रमित मिले हैं। 24 घण्टे बाद आई 23 और लोगों की इस रिपोर्ट में बैंक कर्मी, लैब और पुलिस विभाग की भी एक महिला सिपाही संक्रमण की जद में मिली है। जिले …

मुरादाबाद। जनपद में कोरोना वायरस की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सोमवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में कारोबारी सहित 23 और संक्रमित मिले हैं। 24 घण्टे बाद आई 23 और लोगों की इस रिपोर्ट में बैंक कर्मी, लैब और पुलिस विभाग की भी एक महिला सिपाही संक्रमण की जद में मिली है। जिले में अब संक्रमितों का आंकड़ा 565 हो गया है।

गांधी नगर के रहने वाले एक होटल का मालिक संक्रमण की चपेट में आया है। आवास विकास के रहने वाले एक बिल्डर, दवा फर्म का मालिक, एक्सपोर्ट फर्म में काम करने वाले कर्मचारी, लैब टेक्नीशियन सहित कर्मी, रेलवे विभाग में चीफ कंट्रोलर के संक्रमित होने के बाद उसकी पत्नी भी इस वायरस की चपेट में आ गई है।

मझोला थाने की एक महिला सिपाही संक्रमित हो गई। बैंक ऑफ बड़ौदा के गार्ड सहित दो कर्मी संक्रमित हो गए। एसबीआई के जनरेटर आपरेटर के बाद उसके परिवार के तीन और संक्रमित मिले हैं। सभी को आइसोलेट किया जा रहा है। इनमें तीन ऐसे संक्रमित हैं, जिन्हें बुखार भी है।

संबंधित समाचार