हल्द्वानी: धामी सरकार को चेतावनी, मांग नही मानी तो 10 अक्टूबर को देहरादून परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच करेंगे नर्सिंग बेरोजगार
हल्द्वानी, अमृत विचार। पिछले 57 दिनों से वर्षवार नियुक्ति की मांग को लेकर बुद्ध पार्क में धरने पर बैठे नर्सिंग बेरोजगारों के सब्र का बांध अब टूटता नजर आ रहा है। नर्सिंग बेरोजगारों ने धामी सरकार को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर इस महीने नियुक्ति को लेकर शासनादेश जारी नहीं हुआ …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पिछले 57 दिनों से वर्षवार नियुक्ति की मांग को लेकर बुद्ध पार्क में धरने पर बैठे नर्सिंग बेरोजगारों के सब्र का बांध अब टूटता नजर आ रहा है। नर्सिंग बेरोजगारों ने धामी सरकार को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर इस महीने नियुक्ति को लेकर शासनादेश जारी नहीं हुआ तो 10 अक्टूबर को धामी सरकार को जगाने के लिए प्रदेश भर के नर्सिंग बेरोजगार देहरादून परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच करेंगे।
एलिंग वेलफेयर नर्सेज फाउंडेशन के अध्यक्ष बबलू ने विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनीतिक पार्टियों और आम जनमानस से 10 अक्टूबर को होने वाली रैली के लिए समर्थन देने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि स्वास्थ्य सेवा हर एक आम जनमानस का मौलिक अधिकार है। ऐसे में नर्सिंग स्टाफ के समर्थन में हर किसी को आगे आना चाहिए।
इस मौके पर मुकेश लसपाल, गौरव उप्रेती, दीपक मनकोटी, हिना, मनीषा, रघुवीर सिंह, भगवती प्रसाद आदि रहे।
