मुरादाबाद : श्रद्धा और उत्साह से मनाई महाराजा अग्रसेन की जयंती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सबसे पहले विद्यालय के प्रबंधक दया किशन गुप्ता व सचिव दिलीप कुमार, प्रधानाचार्य मेजर राजीव ढल ने महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर आरती की। इसके बाद शिक्षकों ने भजनों पर प्रस्तुति देकर मंत्रमुग्ध किया। प्रार्थना सभा …

मुरादाबाद,अमृत विचार। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सबसे पहले विद्यालय के प्रबंधक दया किशन गुप्ता व सचिव दिलीप कुमार, प्रधानाचार्य मेजर राजीव ढल ने महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर आरती की। इसके बाद शिक्षकों ने भजनों पर प्रस्तुति देकर मंत्रमुग्ध किया।

प्रार्थना सभा में अनूप कुमार अग्रवाल द्वारा छात्रों को महाराजा अग्रसेन जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने किस प्रकार से सामाजिक कार्य किए राज्य की जनता के लिए क्या-क्या कार्य किए और बाहर से आने वाले लोगों के लिए भी उन्होंने एक ईट और एक रुपए का प्रावधान किया। जिससे कि वह अपना रोजगार भी कर सके और अपना घर भी बना सके । फिर सभी को प्रसाद के रूप में मिष्ठान वितरण किया गया

इस मौके पर सुशील चंद्र गुप्ता, पुनीत कुमार गुप्ता, ग्रंथ सिंह, गुलजारी सिंह, अंशु, कुसुम चौहान , सोम लता चौहान , हेमंत कुमार , जसपाल सिंह, संजय कुमार, रति कौशिक , संगीता कुमारी,अशोक कुमार शर्मा , वीरेंद्र कुमार , दीप्ति सिंह , आशुतोष गुप्ता , रवि शंकर गुप्ता सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : गांधी जयंती पर होंगे विविध आयोजन, डीएम ने बैठक में दिया निर्देश

संबंधित समाचार