रुद्रपुर: कार्यों में लापरवाही पर निगम के सफाई निरीक्षकों का वेतन रोका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा डेंगू की रोकथाम को होने वाली फॉगिंग की समीक्षा के दौरान नगर निगम के दो सफाई निरीक्षकों का वेतनमान रोकने का आदेश जारी किया है। इसके सीडीओ ने सितंबर माह का वेतन रोकने के साथ ही सफाई निरीक्षकों से स्पष्टीकरण भी मांगा है। जानकारी के अनुसार विगत दिनों …

रुद्रपुर, अमृत विचार। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा डेंगू की रोकथाम को होने वाली फॉगिंग की समीक्षा के दौरान नगर निगम के दो सफाई निरीक्षकों का वेतनमान रोकने का आदेश जारी किया है। इसके सीडीओ ने सितंबर माह का वेतन रोकने के साथ ही सफाई निरीक्षकों से स्पष्टीकरण भी मांगा है।

जानकारी के अनुसार विगत दिनों सीडीओ विशाल मिश्रा द्वारा डेंगू की रोकथाम को लेकर नगर निगम इलाकें में होने वाली फॉगिंग के कार्यों की समीक्षा की थी। जिसमें पाया कि नगर निगम के सफाई निरीक्षक उदय वीर सिंह और अमित नेगी द्वारा लापरवाही बरती गई है। जिसके चलते सीडीओ ने निगम के दोनों सफाई निरीक्षक उदयवीर और अमित नेगी का सितंबर माह का वेतनमान रोकने का आदेश दिये हैं। साथ ही दोनों सफाई निरीक्षकों को डेंगू की रोकथाम के कार्यों में लापरवाही बरतने पर स्पष्टीकरण भी देने को कहा है। सीडीओ ने डेंगू की रोकथाम को फॉगिंग में तेजी लाने के निर्देश भी दिए हैं।

संबंधित समाचार