हमीरपुर: बंधक बनाकर किशोर से दुष्कर्म का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर। जिले के मौदहा कोतवाली के एक गांव में बकरियां चराने गए किशोर के साथ दो लोगों ने नलकूप में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किसी तरह बचकर भागे किशोर ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एक गांव निवासी किशोर …

हमीरपुर। जिले के मौदहा कोतवाली के एक गांव में बकरियां चराने गए किशोर के साथ दो लोगों ने नलकूप में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किसी तरह बचकर भागे किशोर ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एक गांव निवासी किशोर के पिता ने मौदहा कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीते 25 सितंबर को उसका 14 वर्षीय पुत्र बकरी चराने गया था।

तभी खेतों के पास सुनसान जगह पाकर गांव निवासी भूरा व आफताब ने नलकूप में उसके पुत्र को पकड़ कर अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का प्रयास किया, लेकिन दोनों आरोपियों के नशे में होने के चलते दोनों संबंध बनाने में सफल नहीं हो सके। तो दोनों ने उसके पुत्र को नलकूप के अंदर खुदे लगभग सात फीट गहरे गड्ढे में फेंक दिया और बाहर बैठ गए।

पीड़ित ने बताया कि किसी तरह उसका पुत्र दो मंजिला नलकूप के भवन से कूद कर मौके से भागकर घर आया और सारी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद यूपी 112 पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने वहां पर उगे गांजा के पौधों की वीडियो ग्राफी की, लेकिन किसी को गिरफ्तार नहीं किया। कोतवाल प्रभारी भरत कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है, लेकिन अभी पूरे मामले की जानकारी नहीं है फिर भी मामले की गंभीरता को देखते पुलिस को भेजा है। जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े:-शर्मसार! नाबालिग बेटी से एक साल तक पिता करता रहा दुष्कर्म, मां ने लिखाई रिपोर्ट

संबंधित समाचार