बरेली: शहर में बंदरों का आतंक, सभासदों ने दिया नगर निगम में एप्लिकेशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर में बंदरों को पकड़ने के लिए नगर निगम की तरफ से टेंडर पास हो गया है। लेकिन अभी तक वन विभाग से परमीशन का रोड़ा अटका हुआ है। शहर के कई मोहल्ले में बंदरों का आतंक चरम पर है। बंदरों के हमले से रोज ही कोई न कोई चोटिल व घायल …

बरेली, अमृत विचार। शहर में बंदरों को पकड़ने के लिए नगर निगम की तरफ से टेंडर पास हो गया है। लेकिन अभी तक वन विभाग से परमीशन का रोड़ा अटका हुआ है। शहर के कई मोहल्ले में बंदरों का आतंक चरम पर है। बंदरों के हमले से रोज ही कोई न कोई चोटिल व घायल हो रहा है। जिसको लेकर सभासदों समेच कई लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम में की हैं।

बतातें चलें शहर के राजेंद्र नगर, सुभाषनगर, भूड़, पुराना शहर, समेत पास कालोनियों में बंदरों का आतंक बरकरार है। इससे लोग अपनी छतों पर बंदरों के खौफ से जाना तक छोड़ दिया है। कई बार बदंरों के हमले से लोगों की जान तक चली गई। आए दिन बंदर किसी-न किसी को काटते रहते हैं। हालांकि कुछ समय पहले नगर निगम को वन विभाग ने सौ बंदरों को पकड़ने की अनुमति दी थी, लेकिन उसके बाद भी बंदरों को नहीं पकड़ा गया।

तब से कई वार्ड से बंदरों को पकड़ने की नगर निगम में लगातार एप्लिकेशन आ रहीं है। इस मामले में नगर निगम से कई वार्ड के पार्षदों ने भी बंदरों को पकड़ने के लिए एप्लिकेशन दिए हैं। बताया जा रहा है कि शहर में जल्द ही अधिक तादात में बंदरों को पकड़ा जाएगा।

ये भी पढ़ें – बरेली: उर्स-ए-रजवी में खास सहयोग के लिए उर्स प्रभारी ने जिला प्रशासन का अदा किया शुक्रिया

संबंधित समाचार