बरेली: नवरात्रि पर बाजार में छाईं बच्चों की बाइक व कारें, जानें इसकी कीमत
बरेली, अमृत विचार। नवरात्रि शुरू होने के साथ बाजार में रौनक लौट आई है। ऑटो कंपनियां कार और बाइक के लिए तरह-तरह के आफर लाकर ग्राहकों को अपनी ओर खींच रही हैं। लोग भी नई कार व बाइक लाने के लिए बुकिंग करा रहे हैं। कंपनियों ने त्योहारी सीजन में बड़ों के साथ बच्चों के …
बरेली, अमृत विचार। नवरात्रि शुरू होने के साथ बाजार में रौनक लौट आई है। ऑटो कंपनियां कार और बाइक के लिए तरह-तरह के आफर लाकर ग्राहकों को अपनी ओर खींच रही हैं। लोग भी नई कार व बाइक लाने के लिए बुकिंग करा रहे हैं। कंपनियों ने त्योहारी सीजन में बड़ों के साथ बच्चों के लिए भी तैयारी की है। बाजार में बच्चों के लिए बैट्री चलित बाइक छह से आठ हजार की रेंज में हैं। बच्चे यदि थार, फॉरच्यूनर, जगुआर या वैगन आर से मिलते जुलते मॉडल की कार चलाना चाहते हैं तो बड़ी बैट्री चलित कार 12 से 20 हजार में मिल रही है।
बच्चों के लिए बैट्री से चलने वाली कार व बाइक चुनिंदा साइकिल दुकानों पर हैं। शहर में साइकिल के व्यापारी संजय इंटरप्राइजेज के मालिक एनके सेठी ने बताया कि बैट्री से चलने वाली बाइक व कारों की डिमांड आ रही है। बैट्री चलित बाइक छह से आठ तो कार आठ से 20 हजार की रेंज में है। अच्छी क्वालिटी वाली कार 12 हजार रुपये तक में मिल जाएगी। जबकि सुप्रीम क्वालिटी और बड़ी साइज में कार 12 से 20 हजार में उपलब्ध हो जाएगी। थार व जगुआर की तरह दिखने वाली बैट्री चलित कार भी यहां है। उन्होंने बताया कि यह कार एक बार चार्ज होने पर एक दिन चलाई जा सकती है। लग्जरी कार के साथ पैडल वाली साइकिल के बारे में भी ग्राहक जानकारी ले रहे हैं। कई ने बुकिंग भी करवाई है।
बर्तन बाजार में अभी पीतल की मूर्तियां व अन्य सामान ही है। कुतुबखाना के व्यवसायी दीपक अग्रवाल बताते हैं बाजार में नया कुछ नहीं है। हमारे पास पीतल की मूर्तियां, दीया, आरती, अखंड ज्योति है। हवा में भी निरंतर जलने वाली शीशे की लालटेन भी है। लालटेन की डिमांड ज्यादा है, क्योंकि अखंड ज्योति को निरंतर जलते रहने के लिए उसकी सुरक्षा भी जरूरी है।
बच्चों के रेडीमेड गारमेंट के व्यवसायी आशीष मेहरोत्रा बताते हैं कि रेडीमेड बाजार में प्रतिस्पर्धा ज्यादा है। बहुत जल्दी ट्रेंड बदल रहा है। इसलिए दुकानों में ज्यादा माल नहीं है। मांग के अनुसार माल की आपूर्ति कराई जा रही है। पिछली बार सर्दी ने देर से दस्तक दी थी। दुकानदारों ने कोरोना के बाद माल कम मंगाया, लेकिन सर्दी बढ़ी तो डिमांड के अनुसार माल मंगाया और बेचा। इस बार कोरोना नहीं है। ग्राहक और व्यापारी दोनों ही इससे वाकिफ हैं। इस बार दुकानदारों की दिवाली अच्छी हो सकती है।
ये भी पढ़ें:- बरेली: 29 सितंबर को लगेगा मेगा कैंप, 18 वर्ष से ऊपर के लोग करा सकते हैं वैक्सीनेशन
