आज का राशिफल। 27 सितंबर, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज समस्याओं का मुक़ाबला आप साहसपूर्वक करेंगे। घरेलू कार्य आपको स्थगित करने पड़ सकते हैं। सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। मधुमेह रोगियों को लापरवाही नहीं करनी चाहिए। दूसरों के मामलों में तांक-झांक न करें। वृष आज कोई रुका हुआ काम होने से मन प्रसन्न होगा। प्रेम विवाह के मार्ग में आ रही बाधा …

मेष

आज समस्याओं का मुक़ाबला आप साहसपूर्वक करेंगे। घरेलू कार्य आपको स्थगित करने पड़ सकते हैं। सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। मधुमेह रोगियों को लापरवाही नहीं करनी चाहिए। दूसरों के मामलों में तांक-झांक न करें।

वृष

आज कोई रुका हुआ काम होने से मन प्रसन्न होगा। प्रेम विवाह के मार्ग में आ रही बाधा दूर हो सकती है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। प्रबुद्ध व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। घर वालों के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करेंगे।

मिथुन

आज समस्याओं का मुक़ाबला आप साहसपूर्वक करेंगे। घरेलू कार्य आपको स्थगित करने पड़ सकते हैं। सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। मधुमेह रोगियों को लापरवाही नहीं करनी चाहिए। दूसरों के मामलों में तांक-झांक न करें।

कर्क

आज अनुभवी व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कमीशन संबंधित व्यवसाय से उच्च धन लाभ प्राप्त होगा। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए आज महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं।

सिंह

आज बच्चों की गलतियों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। परिवार में सदस्यों के बीच प्रेम भाव बढ़ेगा। नियमों की अनदेखी करने के कारण आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। हालांकि आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। आर्थिक तंगी दूर होगी।

कन्या

आज भाई-बहनों से आपको सहायता मिलेगी। बड़ा व्यावसायिक ऑर्डर मिल सकता है। जॉब में आपके अधिकार बढ़ेंगे। आपकी दिनचर्या अनुशासित रहेगी। आपके सन्तुलित विचारों की लोग प्रशंसा करेंगे। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे।

तुला

आज दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें। आपके कुछ काम अधूरे छूट सकते हैं। नया काम शुरू करने से आपको बचना चाहिए। घर का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। विवादित मामलों को ज्यादा न बढ़ने दें।

वृश्चिक

आज संतान के ऊपर आपको गर्व होगा। ललित कलाओं की तरफ आपकी रुचि जागृत होगी। व्यावसायिक यात्रा से आपको धन और प्रतिष्ठा मिल सकती है। आत्मविश्वास के साथ आप आगे बढ़ें। प्रेम-प्रसंग को आप आज काफी महत्व देंगे।

धनु

आज स्वार्थी व्यवहार के कारण आपकी आलोचना हो सकती है। उच्च अधिकारियों से आपको दिशानिर्देश मिलेंगे। कुछ लोग आपके काम के बीच टांग अड़ा सकते हैं। असमंजस की स्थिति में फंसने की सम्भावना है।

मकर

आज वाणी में मिठास के कारण लोगों के प्रिय बने रहेंगे। दिन की शुरुआत अच्छी रहने वाली है। विदेश यात्रा की सम्भावना बन रही है। नये रोजगार की शुरूआत कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोग बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।

कुंभ

आज महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में धीमापन रहेगा। अच्छे मित्रों के साथ संबंध खराब न होने दें। गलत संगति के कारण आपकी छवि पर बुरा असर पड़ सकता है। आंख मूंदकर भरोसा करने से नुकसान हो सकता है। जोड़े में दर्द की समस्या हो सकती है।

मीन

आज पुराने दोस्तों के साथ आज मुलाक़ात होगी। घर का माहौल सुखमय रहेगा। बच्चे आपसे प्रेरणा लेंगे। आय में वृद्धि होने के प्रबल योग हैं। आपके सार्वजनिक विचारों को लोग काफी महत्व देंगे। नई संपत्ति खरीद सकते हैं।