अमरोहा : नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना कर मांगा आशीर्वाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हसनपुर(अमरोहा),अमृत विचार। नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधिविधान से की गई। नगर में मां चामुंडा मंदिर के साथ-साथ विभिन्न मंदिरों में मां के भक्त उमड़े। सोमवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो गए हैं। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं ने चामुंडा मंदिर पहुंचकर …

हसनपुर(अमरोहा),अमृत विचार। नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधिविधान से की गई। नगर में मां चामुंडा मंदिर के साथ-साथ विभिन्न मंदिरों में मां के भक्त उमड़े।

सोमवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो गए हैं। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं ने चामुंडा मंदिर पहुंचकर मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद मांगा। चामुंडा मंदिर के पुजारी सोमनाथ शर्मा ने बताया कि  ब्रह्मा जी की शक्ति होने से मां का यह स्वरूप ब्रह्मचारिणी नाम से प्रसिद्ध हुआ। इनका उद्भव ब्रह्मा जी के कमंडल से माना जाता है। ब्रह्मा सृष्टि के सार्थक हैं। जब मानस पुत्रों से सृष्टि का विस्तार नहीं हो सका, तो ब्रह्मा जी की इसी शक्ति ने सृष्टि का विस्तार किया। इसी कारण स्त्री को सृष्टि का कारक माना जाता है।

मां ब्रह्मचारिणी देवी ज्ञान, वैराग्य और ध्यान की अधिष्ठात्री हैं। इनके एक हाथ में कमंडल और दूसरे में रुद्राक्ष की माला है। मां दुर्गा के उपासक इस दिन जितना ध्यान करेंगे, उतना ही उन्हें श्रेष्ठ फल प्राप्त होगा। वहीं, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए नगर स्थित माता के मंदिरों में पुलिस तैनात रही।

ये भी पढ़ें : अमरोहा: दरोगा ने युवक को सरेआम बीच सड़क पर मारे थप्पड़, एसपी ने किया निलंबित

संबंधित समाचार