OnePlus Nord Watch की सभी डिटेल्स Online Leak, आप भी देख लें फटाफट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। वनप्लस (OnePlus) जल्द भारत में एक नई स्मार्टवॉच लॉन्च करने वाली है, जो कंपनी के Nord ब्रांडिंग के तहत आएगी। आधिकारिक लॉन्च से वनप्लस ने खुद ही कुछ फीचर्स की पुष्टि कर दी है और कुछ डिटेल्स ऑनलाइन लीक हो गई हैं, जिससे पता चलता है कि वनप्लस नॉर्ड वॉच की कीमत 5,000 …

नई दिल्ली। वनप्लस (OnePlus) जल्द भारत में एक नई स्मार्टवॉच लॉन्च करने वाली है, जो कंपनी के Nord ब्रांडिंग के तहत आएगी। आधिकारिक लॉन्च से वनप्लस ने खुद ही कुछ फीचर्स की पुष्टि कर दी है और कुछ डिटेल्स ऑनलाइन लीक हो गई हैं, जिससे पता चलता है कि वनप्लस नॉर्ड वॉच की कीमत 5,000 रुपए से कम हो सकती है। वनप्लस नॉर्ड वॉच दो रंगों में उपलब्ध होगी: काला और नीला।

वनप्लस ने अपने अपकमिंग वियरेबल के कुछ टीजर भी शेयर किए हैं, जो इसके डिजाइन और खूबियों को दिखाते हैं। वनप्लस नॉर्ड वॉच में एक रेक्टंगुलर डायल होगा और इसकी स्क्रीन 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। कंपनी दावा कर रही है कि डिवाइस में 100 से ज्यादा वॉच फेस का सपोर्ट है। इसमें 1.78 इंच का डिस्प्ले है, जो बाजार में उपलब्ध बाकी घड़ियों की तुलना में काफी बड़ा है।

टीज़र ने पुष्टि की है कि वॉच AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगी। इसमें 500 निट्स पीक ब्राइटनेस के लिए सपोर्ट होगा और यह 368 x 448 रेजोल्यूशन पर काम करेगी। डायल के राईट साइड में सिंगल नेविगेशन बटन भी है। टीज़र से पता चलता है कि वनप्लस नॉर्ड वॉच हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग, स्टेप मॉनिटरिंग और जैसे फीचर्स होंगे। वॉच को किसी भी फोन के साथ पेअर किया जा सकता है।

वनप्लस ने पुष्टि की है कि डिवाइस में 105 फिटनेस मोड हैं, जिसमें इनडोर और आउटडोर वॉकिंग के साथ-साथ रनिंग भी शामिल है। योग और क्रिकेट जैसे अन्य तरीके भी हैं। बाकी डिटेल्स का अभी आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया गया है। स्मार्टवॉच 10 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रदान करेगी। इसमें स्ट्रेस ट्रैकिंग और महिलाओं के स्वास्थ्य ट्रैकिंग फीचर भी होंगे।

ये भी पढ़ें : Apple का iPhone 14 अब Made In India, दुनिया देखेगी भारत का जलवा

संबंधित समाचार