चंपा थापा ने थामा शिंदे गुट का दामन, बालासाहेब के रह चुके हैं निजी सहायक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। शिवसेना के प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के सहायक चंपा सिंह थापा मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की बागी गुट में शामिल हो गए। थापा ने अंतिम सांस तक दिवंगत बालासाहेब की सेवा की थी। थापा  बालासाहेब के साथ हमेशा देखे जाते थे और 2012 में चंपा थापा के अंतिम …

मुंबई। शिवसेना के प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के सहायक चंपा सिंह थापा मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की बागी गुट में शामिल हो गए। थापा ने अंतिम सांस तक दिवंगत बालासाहेब की सेवा की थी। थापा  बालासाहेब के साथ हमेशा देखे जाते थे और 2012 में चंपा थापा के अंतिम संस्कार में वह उद्धव ठाकरे के साथ दिखे थे।

थापा को शिंदे ने ठाणे के टेम्भी नाका इलाके में सम्मानित किया, जहां मुख्यमंत्री सोमवार को नवरात्रि जुलूस में शामिल हुए थे। शिंदे ने कहा कि थापा ने उनके गुट में शामिल होने का इसलिए फैसला किया क्योंकि वह ‘असली’ शिवसेना का प्रतिनिधित्व करते हैं।

यह भी पढ़ें- मंत्री गुढ़ा का गूढ़ ज्ञान! सचिन को राजस्थान का सियासी पायलट बनाने की मांग

संबंधित समाचार