उबर ऑटो ड्राइवर ने मुझे गलत तरह से छुआ, मेरे चिल्लाने पर वह खीसे बघार रहा था : चेन्नई की छात्रा
चेन्नई। चेन्नई में पत्रकारिता की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने ट्विटर पर बताया कि सेल्वम नामक एक उबर ऑटो ड्राइवर ने ओएमआर होटल के पास मेरे स्तन दबाकर मेरा यौन उत्पीड़न किया…यह घटना तब हुई जब मैं ऑटो से उतर रही थी। छात्रा ने बताया कि जब मैं चिल्ला रही थी तो वह खीसे …
चेन्नई। चेन्नई में पत्रकारिता की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने ट्विटर पर बताया कि सेल्वम नामक एक उबर ऑटो ड्राइवर ने ओएमआर होटल के पास मेरे स्तन दबाकर मेरा यौन उत्पीड़न किया…यह घटना तब हुई जब मैं ऑटो से उतर रही थी। छात्रा ने बताया कि जब मैं चिल्ला रही थी तो वह खीसे बघार रहा था…उसका चेहरा कभी नहीं भूल सकती। छात्रा ने मामले की शिकायत पुलिस से की। इस पर चेमनचेरी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की जा रही है। हालांकि, उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। उधर, उबर ने भी घटनाक्रम पर खेद जताया है।
I’m a student journalist at @ACJIndia, Chennai.
An @Uber Auto driver named Selvam ,sexually assaulted me by pressing my right breast, near Ibis OMR Hotel, when my friend and I returned from East Coast Madras to the hotel.@PoliceTamilnadu pic.twitter.com/jJMhx4zk5j— Ishita Singh (@IshitaS05978134) September 25, 2022
पीड़ित छात्रा ने ट्विटर पर बताया कि मैं एक प्रतिष्ठित संस्थान से पत्रकारिता की छात्रा हूं। सेल्वम नाम के उबर ऑटो ड्राइवर ने इबिस ओएमआर होटल के पास उसके साथ छेड़खानी की। ऑटो ड्राइवर ने मेरे ब्रेस्ट को दबाकर यौन उत्पीड़न किया। यह घटना उस समय हुई जब मेरा दोस्त पैसे चुका रहा था और मैं ऑटो से बाहर निकल रही था। जब हमने विरोध किया और उसे रोकने की कोशिश की तो वह भागने में सफल रहा। इसके बाद मैंने पुलिस को फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं आया।
I had to file the complaint outside the station. Also, the station incharge gave us an A4 sheet to write an application instead of an FIR. (Usually, the Police ask you to file an application instead of an FIR, to suppress the matter and to avoid the work load). @vijaypnpa_ips pic.twitter.com/3JsifnjeVB
— Ishita Singh (@IshitaS05978134) September 25, 2022
छात्रा ने बताया कि 30 मिनट के इंतजार के बाद एक इंस्पेक्टर और एक आदमी होटल में जांच करने आए। उन्होंने हमें एफआईआर दर्ज करने के लिए सुबह तक इंतजार करने के लिए कहा, क्योंकि स्टेशन में कोई महिला अधिकारी नहीं थी। महिला अधिकारी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह सरकार का आदेश है। वह हमें ऑफलाइन एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस स्टेशन भी नहीं जाने दे रहे थे। लेकिन हम फिर भी होटल के दो कर्मचारियों के साथ सेमेनचेरी पुलिस स्टेशन जाने में कामयाब रहे। हालांकि थाना प्रभारी ने हमें थाने में प्रवेश नहीं करने दिया क्योंकि महिलाओं को रात में जाने की अनुमति नहीं है।
छात्रा ने कहा कि मुझे थाने के बाहर शिकायत दर्ज करनी पड़ी। साथ ही थाना प्रभारी ने हमें एफआईआर की जगह ए4 शीट पर शिकायत लिखकर देने को कहा। उन्होंने मुझे सुबह 9 बजे के बाद महिला पुलिस अधिकारी से मिलने के लिए कहा है। (उन्होंने हमारे साथ उसका नंबर साझा करने से भी इनकार किया)। इसके बाद छात्रा ने एक ऑनलाइन एफआईआर दर्ज की।
ये भी पढ़ें : तमिलनाडु: RSS कार्यकर्ता सीतारमण के घर पर पेट्रोल बम से हमला, हमलावरों की तलाश में पुलिस
