‘Bigg Boss 16’ में घर के अंदर जाने वाले पहली कंटेस्टेंट का नाम आया सामने, वीडियो में दिखी झलक
मुबंई। पापुलर रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 16 का प्रोमो रिलीज हो चुका है। एक अक्टूबर से बिग बॉस का नया सीजन ऑन-एयर होने वाला है। इसी बीच एक और शो से जुड़ा एक प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें घर के अंदर जाने वाले पहली कंटेस्टेंट का झलक आप देख सकेंगे। Bigg Boss 16 में …
मुबंई। पापुलर रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 16 का प्रोमो रिलीज हो चुका है। एक अक्टूबर से बिग बॉस का नया सीजन ऑन-एयर होने वाला है। इसी बीच एक और शो से जुड़ा एक प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें घर के अंदर जाने वाले पहली कंटेस्टेंट का झलक आप देख सकेंगे।
Bigg Boss 16 में नजर आएंगी निमृत कौर
कलर्स टीवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बिग बॉस 16 का प्रोमो वीडियो रिलीज किया है। इस विडियो में बिग बॉस के घर में कदम रखने वाली पहली सदस्य टीवी एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया हैं, जो कि शो में नजर आने वाली है। निमृत टीवी शो की पॉपुलर बहू हैं और एक वकील भी हैं।
Bade se bade arguments honge fail, jab saamne khelenge the biggest player, Bigg Boss ?
Dekhiye #BiggBoss16, 1st October se, raat 9.30 baje, sirf Colors par! #BB16 #BiggBoss@BeingSalmanKhan @Chingssecret @MyGlamm pic.twitter.com/Owu5rRRko3
— Bigg Boss (@BiggBoss) September 26, 2022
सलमान खान के विवादित रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ को दर्शक एकदम क्रेजी होकर देखते हैं। यही वजह है कि बिग बॉस के हर सीजन को लेकर दर्शकों में जबरदस्त होता है। सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 16’ 1 अक्टूबर को ऑन एयर होगा। लगातार इस सीजन को लेकर तरह तरह के नए अपडेट सामने आ रहे हैं। सीजन 16 का टीजर देखने के बाद फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस बार भी बिग बॉस 16 के लिए कईं सेलेब्स को अप्रोच किया गया है।
ये भी पढ़ें:-दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को दिया जाएगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया एलान
