बरेली: अधिवक्ताओं का विरोध आंदोलन जारी, आम सभा तय करेगी अग्रिम रणनीति
बरेली, अमृत विचार। जनपद न्यायालय से दीवानी न्यायालयो के स्थानान्तरण मुद्दे पर अधिवक्ताओ का विरोध आंदोलन मंगलवार को आठवें दिन भी जारी रहा, अधिवक्ताओ ने एक स्वर से अदालतो के स्थानान्तरण का विरोध किया, सचिव वी पी ध्यानी एड़वोकेट ने बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ताओ के शिष्टमंडल ने जिला जज से सोमवार को मुलाकात की थी, …
बरेली, अमृत विचार। जनपद न्यायालय से दीवानी न्यायालयो के स्थानान्तरण मुद्दे पर अधिवक्ताओ का विरोध आंदोलन मंगलवार को आठवें दिन भी जारी रहा, अधिवक्ताओ ने एक स्वर से अदालतो के स्थानान्तरण का विरोध किया, सचिव वी पी ध्यानी एड़वोकेट ने बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ताओ के शिष्टमंडल ने जिला जज से सोमवार को मुलाकात की थी, उस पर मंगलवार को आम सभा मे चर्चा की गयी।
ये भी पढ़ें- बरेली: डेंगू तेजी से पसार रहा पांव, अब तक 37 मरीज मिले ग्रसित
सदन के निर्णय अनुसार बुधवार को भी हड़ताल जारी रहेगी, दोपहर 2 बजे आम सभा मे आंदोलन की अग्रिम रूपरेखा पर चर्चा की जायेगी। मंगलवार को एक शिष्टमंडल प्रशासनिक अधिकारियो से रिकॉर्ड दिखाने के लिए मिलने पहुंचा, एड़ीएम ई से उपरोक्त मसले पर बातचीत हुई उन्होने पीडब्लूडी के एक्सईएन को बुलाया था, बजट आदि विषय पर जानकारी ली गयी।
वहीं आंदोलन को गति देने के लिए आर्थिक सहयोग मांगा गया जिसमे मंगलवार को कुल 1 लाख रूपये आंदोलन संचालन के लिए एकत्रित किये गये। संजय कुमार वर्मा एड़वोकेट ने बताया कि आंदोलन के लिए उन्होने 11 हजार रूपये का सहयोग दिया है। इस मौके पर अध्यक्ष अरविंद कुमार, धर्मवीर सिंह, प्रदीप कुमार सक्सेना, नन्दकिशोर भगत, अमजद सलीम, राकेश बाबू आर्या आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- बरेली: परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी को लेकर रुहेलखंड विश्वविद्यालय में छात्रों ने किया हंगामा, गेट पर जड़ा ताला
