गौतमबुद्ध नगर: श्रीकांत त्यागी के परिवार ने घर के बाहर लगाए पौधे, हो रहा विरोध
गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी को लेकर नोएडा के सेक्टर 93 बी में ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में एक बार फिर बवाल होने की संभावना नजर आ रही है। श्रीकांत त्यागी के परिवार ने घर के सामने दोबारा से पौधा लगाना शुरू कर दिया है जिससे ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में रहने वाले लोग …
गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी को लेकर नोएडा के सेक्टर 93 बी में ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में एक बार फिर बवाल होने की संभावना नजर आ रही है। श्रीकांत त्यागी के परिवार ने घर के सामने दोबारा से पौधा लगाना शुरू कर दिया है जिससे ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में रहने वाले लोग नाराज हैं। उनका आरोप है कि नोएडा अथॉरिटी ने ये पौधे उन्हें उपलब्ध कराए हैं। जबकि नोएडा अथॉरिटी के ओएसडी ने श्रीकांत त्यागी के परिवार को पौधे उपलब्ध कराने के दावे से इनकार किया है।
बीते सोमवार को त्यागी समाज के कई लोगों ने ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी के बाहर धरना प्रदर्शन किया था और नोएडा अथॉरिटी को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने कहा था कि जिस घर में तोड़फोड़ की गई है वह घर अनु त्यागी के नाम पर है ना कि श्रीकांत त्यागी के नाम पर, तो लिहाजा जो भी पौधे और पेड़ उखाड़े गए हैं, उन्हें वापस लगाया जाए, नहीं तो नोएडा अथॉरिटी के बाहर धरना प्रदर्शन होगा।
मंगलवार को सोसाइटी के विरोध पर श्रीकांत त्यागी की पत्नी ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उनके साथ त्यागी समाज के लोग शामिल हैं। मौके पर पुलिस उन्हें समझने की कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़ें-हरदोई: पुलिस ने मुठभेड़ कर दबोचे शातिर बदमाश, असलहे बरामद
