बरेली: मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल, दो बदमाश गिरफ्तार
बरेली, अमृत विचार। लूट, डकैती और जानलेवा हमला करने वाले शातिर बदमाशों को पुलिस ने घेरा लिया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। वहीं एक दरोगा और सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गए। उनका …
बरेली, अमृत विचार। लूट, डकैती और जानलेवा हमला करने वाले शातिर बदमाशों को पुलिस ने घेरा लिया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। वहीं एक दरोगा और सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गए। उनका इलाज सीएचसी में चल रहा है।
रविवार की रात नवाबगंज पुलिस टांडा सदात के पास गश्त कर रही थी। इसी बीच उसे दो लोग वहां पर दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने को कहा तो बदमाशों ने उनपर गोली चला दी। पुलिस ने बदमाशों पर जवाबी कार्रवाई की तो एक बदमाश घायल हो गया और उसका साथी वहां से फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश का नाम धर्मेंद्र उर्फ शेरा उर्फ छुट्टन है। उस पर लूट, जानलेवा हमले और गोकशी के मामले दर्ज हैं। पुलिस को आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए है।
सोमवार दोपहर नवाबगंज और बहेड़ी पुलिस को पता चला कि लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए चार बदमाश बाइकों से कुडरा कोठी बहेड़ी की तरफ जा रहे है। पुलिस ने घेराबंदी की तो दो बदमाश बाइक लेकर वहां से निकल गए और एक बाइक पर बैठे दो लोग वहां गिर गए। इनमें से एक बदमाश पुलिस पर फायरिंग करता हुआ जंगल में भाग गया और दूसरा के पांव में पुलिस की गोली लगने से वह जख्मी हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पकड़े गए बदमाश का नाम आमिर उर्फ कातिया निवासी चाणक्यपुरी नवाबगंज का रहने वाला है। इस पर लूट, डकैती और छिनैती के सात मामले दर्ज हैं, साथ ही यह नवाबगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। आमिर ने बताया की उसके साथ शेरू और सलीम थे, जो फरार हो गए। वहीं बदमाशों की गोली से दरोगा सकतावत सिंह और सिपाही अंकुश भी घायल हो गए।
पुलिस की टीम ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं एक दरोगा और सिपाही भी गोली लगने से घायल हुए है। -शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी
