कानपुर : बाइक सवार बदमाशों ने रिटायर्ड दरोगा की पत्नी से चेन लूटी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, कानपुर। कल्याणपुर में बाइक सवार बदमाशों ने रिटायर्ड दरोगा की पत्नी से चेन लूट ली। वह घर से कुछ दूरी पर खड़ी पड़ोस की महिला से बात कर रहीं थी। घटना कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस में बरमाशों की तलाश शुरू कर दी है। सेवानिवृत्त सब …

अमृत विचार, कानपुर। कल्याणपुर में बाइक सवार बदमाशों ने रिटायर्ड दरोगा की पत्नी से चेन लूट ली। वह घर से कुछ दूरी पर खड़ी पड़ोस की महिला से बात कर रहीं थी। घटना कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस में बरमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार शुक्ला सत्यम विहार में रहते हैं। उनकी पत्नी गीता शुक्ला बुधवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर पड़ोस की महिला से बात कर रहीं थी। अचानक पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने गीता के गले से चेन लूट ली और भागने लगे। एकाएक हुई वारदात से महिला सन्न रह गईं।

दूसरी महिला ने शोर मचाया, जिसपर सुबह की सैर कर रहे दो युवकों ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन लुटेरे तमंचा दिखा कर फरार हो गए। गीता ने घटना की जानकारी पति को दी। उन्होंने 112 नंबर पर कॉल की। पीआरवी के स्टाफ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पीड़िता ने कल्याणपुर थाने में शिकायत की है। कल्याणपुर पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।

नवरात्रों में बढ़ जाती है वारदातें

चेन, पर्स और मोबाइल लूट की वारदातें नवरात्रों में बढ़ जाती हैं। इस समय बाजार, मॉल और मंदिरों में भीड़ भाड़ रहती है। धार्मिक और मांगलिक आयोजनों के लिए लोग जमकर खरीदारी करते हैं, जिसके चलते बदमाश सक्रिय रहते हैं।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ : बाइक सवार बदमाश ने महिला से छीनी चेन

संबंधित समाचार