40 दिन का शेड्यूल सोनाक्षी ने 35 दिन में किया पूरा, फिल्म ‘निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस’ की शूटिंग कम्पलीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी आने वाली फिल्म ‘निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस’ की शूटिंग 35 दिनों में पूरी कर ली है। वह जल्द ही अपने भाई कुश एस सिन्हा के निर्देशन में बन रही फिल्म निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी आने वाली फिल्म ‘निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस’ की शूटिंग 35 दिनों में पूरी कर ली है। वह जल्द ही अपने भाई कुश एस सिन्हा के निर्देशन में बन रही फिल्म निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए कुश सिन्हा निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने इस फिल्म की शूटिंग 35 दिनों में पूरी कर ली है। इस फिल्म का 40 दिनों का शेड्यूल था, लेकिन टीम ने इसे 35 दिनों के रिकॉर्ड समय में ही पूरा कर लिया। अब सेट से सोनाक्षी की एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह फिल्म की जल्दी शूटिंग खत्म होने को सेलिब्रेट कर रही हैं और टीम को केक खिला रही हैं।

निकिता रॉय और द बुक ऑफ डार्कनेस’ को वर्ष 2023 में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को निकी भगनानी, जैकी भगनानी और अंकुर टकरानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म एनवीबी के बैनर तले बन रही है।

ये भी पढ़ें:-अयोध्या को लता मंगेशकर चौक की सौगात, PM Modi ने सुर साम्राज्ञी की जयंती पर कहा- उन्होंने मुझ पर अपना प्यार बरसाया

संबंधित समाचार