Sri Lanka: आर्थिक संकट में सुस्त पड़ा पर्यटन उद्योग पटरी पर लौटा, 21 हजार से अधिक अंतरराष्ट्रीय टूरिज्म ने किया प्रवेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलंबो। भीषण मंदी की के कारण का सुस्त पड़ा श्रीलंका का पर्यटन उद्योग धीरे-धीर पटरी पर लौट रहा है और सितंबर के पहले तीन हफ्तों में लगभग 21 हजार पर्यटक इस द्वीप राष्ट्र में आये हैं। समाचार पत्र ‘डेली मिरर’ ने बुधवार को बताया कि श्रीलंका पर्यटन विकास प्राधिकरण (एसएलटीडीए) द्वारा जारी किए गए अंतिम …

कोलंबो। भीषण मंदी की के कारण का सुस्त पड़ा श्रीलंका का पर्यटन उद्योग धीरे-धीर पटरी पर लौट रहा है और सितंबर के पहले तीन हफ्तों में लगभग 21 हजार पर्यटक इस द्वीप राष्ट्र में आये हैं। समाचार पत्र ‘डेली मिरर’ ने बुधवार को बताया कि श्रीलंका पर्यटन विकास प्राधिकरण (एसएलटीडीए) द्वारा जारी किए गए अंतिम आंकड़ों से पता चला है कि इस अवधि में 21,068 अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों ने देश में प्रवेश किया।

सितंबर के पहले सप्ताह में 7,182 पर्यटक आए जबकि दूसरे और तीसरे सप्ताह में क्रमश: 6,408 और 7,478 पर्यटक आए। एसएलटीडीए के अनुसार सितंबर में आने वाले पर्यटकों में पहले तीन देशों में भारत (22 प्रतिशत), ब्रिटेन (9.5 प्रतिशत) और ऑस्ट्रेलिया (7.9 प्रतिशत) थे।

इस साल एक जनवरी से 21 सितंबर तक, श्रीलंका ने दुनिया भर से कुल 517,498 पर्यटकों का स्वागत किया।अखबार ने एसएलटीडीए के अध्यक्ष प्रियंथा फर्नांडो के हवाले से कहा, “पिछले कुछ वर्षों में, प्रांतीय अर्थव्यवस्थाओं और ग्रामीण समुदायों ने देश के पर्यटन मॉडल में योगदान करते हुए बहुत लाभान्वित किया है।”

ये भी पढ़ें:- क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बने सऊदी अरब के प्रधानमंत्री, छोटे बेटे को बनाया रक्षा मंत्री

संबंधित समाचार