पीएम मोदी का अयोध्या धाम में चौक का नामकरण लता के नाम पर करने का निर्णय अभिनंदनीय: शिवराज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इंदौर की बेटी, सुरसाम्राज्ञी लता मंगेशकर के नाम पर अयोध्या धाम में एक चौक का नामकरण करने के निर्णय का अभिनंदन किया और कहा कि मोदी का यह निर्णय स्वर्गीय लता मंगेशकर की पवित्र स्मृतियों को चिरस्थाई बनाएगा। चौहान ने ट्वीट कर …

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इंदौर की बेटी, सुरसाम्राज्ञी लता मंगेशकर के नाम पर अयोध्या धाम में एक चौक का नामकरण करने के निर्णय का अभिनंदन किया और कहा कि मोदी का यह निर्णय स्वर्गीय लता मंगेशकर की पवित्र स्मृतियों को चिरस्थाई बनाएगा। चौहान ने ट्वीट कर कहा कि इंदौर की बेटी सुरसाम्राज्ञी लता दीदी के नाम पर पवित्र अयोध्या धाम में एक चौक का नामकरण करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बारंबार अभिनंदन। उनका यह निर्णय स्वर्गीय लता जी की पवित्र स्मृतियों को चिरस्थाई बनाएगा।

ये भी पढ़ें- आरंभ है प्रचंड! PFI पर लगा 5 साल का प्रतिबंध, 8 और संगठनों पर भी एक्शन, RSS के बैन की भी मांग

 

 


संबंधित समाचार