बागेश्वर: बिलौना बाइपास के पुल से कूदकर किशोरी ने की आत्महत्या
बागेश्वर, अमृत विचार। बुधवार की सुबह कोतवाली अंतर्गत बिलौना बाइपास के पुल से कूदकर एक किशोरी ने आत्महत्या कर ली। किशोरी के नदी से कूदने की घटना के बाद पुलिस सर्च अभियान चला रही है। अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार मूल रूप से गरुड़ गढ़खेत निवासी 16 वर्षीय …
बागेश्वर, अमृत विचार। बुधवार की सुबह कोतवाली अंतर्गत बिलौना बाइपास के पुल से कूदकर एक किशोरी ने आत्महत्या कर ली। किशोरी के नदी से कूदने की घटना के बाद पुलिस सर्च अभियान चला रही है। अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से गरुड़ गढ़खेत निवासी 16 वर्षीय रिया गढ़िया भटखोला में पिछले कुछ सालों से अपनी माता के साथ रहती है। उसकी मां वहां के विद्यालय में परिचारिका है। बुधवार की सुबह वह अपने घर से कुछ पैसे लेकर बागेश्वर को टैक्सी से रवाना हुई।
वह टैक्सी से बिलौना स्थित समण मंदिर के समीप उतरी तथा शेष बचे कुछ पैसे स्थानीय युवक को दिए। इसके बाद वह सरयू पुल में गई तथा नदी में कूद गई। आसपास काम करने वाले कुछ ग्रामीणों ने उसे नदी में कूदते देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस व अग्निशमन दल के तैराक व एसडीआरएफ के जवान सर्च अभियान में जुट गए।
इधर, सूचना पाकर किशोरी के गांव के ग्राम प्रधान व परिजन भी मौके पर पहुंच चुके हैं। परिजन पुलिस के साथ सर्च अभियान में सहयोग कर रहे है। समाचार लिखे जाने तक किशोरी का कोई पता नहीं लग पाया है।
