बरेली: 25 हजार के इनामी बदमाश ने दरोगा को मारी गोली
बरेली, अमृत विचार। सुभाषनगर पुलिस और 25 हजार के इनामी बदमाश के बीच सिटी श्मशान घाट पास सराय तल्फी वाले रास्ते पर मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने बदमाश को रुकने को कहा तो पुलिस पर फायर कर दिया। गोली एसआई सुशील के हाथ में लगी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाश को दबोच लिया। …
बरेली, अमृत विचार। सुभाषनगर पुलिस और 25 हजार के इनामी बदमाश के बीच सिटी श्मशान घाट पास सराय तल्फी वाले रास्ते पर मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने बदमाश को रुकने को कहा तो पुलिस पर फायर कर दिया। गोली एसआई सुशील के हाथ में लगी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाश को दबोच लिया। एसआई सुशील कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि श्मशान घाट के पास सराय तल्फी रोड पर अनीस पंखिया पुत्र युसुफ निवासी टांडा अंगुरी थाना सुभाषनगर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में सराय तल्फी की ओर गया है।
सूचना पर एसआई सुशील कुमार, एसआई विक्रांत, एसआई सिद्धांत शर्मा, एसआई प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सराय तल्फी से एक कच्चे रास्ते पर बाइक देख रोकने का इशारा किया तो उसने तमंचे से फायर कर दिया। गोली एसआई के हाथ में लगी। इतने में अनीस बाइक छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने भी गोली चलाई जो उसके पैर में लगी और वह गिर गया। अनीस पर हत्या के प्रयास, लूट, चोरी के करीब 15 मुकदमें विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
पुलिस की टीम ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं एक दरोगा और सिपाही भी गोली लगने से घायल हुए है।
– शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी
