रुद्रपुर: रामलीला देखकर आ रहे दो व्यक्तियों पर जानलेवा हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। रामलीला देखकर घर लौट रहे दो व्यक्तियेां पर दबंगो ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। साथ ही पीड़ित की बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। जिसके बाद हमलावार दोनों को सड़क पर अधमरा छोड़कर फरार हो गये। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रम्पुरा निवासी दुश्यंत …

रुद्रपुर, अमृत विचार। रामलीला देखकर घर लौट रहे दो व्यक्तियेां पर दबंगो ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। साथ ही पीड़ित की बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। जिसके बाद हमलावार दोनों को सड़क पर अधमरा छोड़कर फरार हो गये। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

रम्पुरा निवासी दुश्यंत कुमार कोली व मोनू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वे दोनों 23 सितंबर 2022 को रात 11.30 बजे रामलीला देखकर घर आ रहे थे। तभी मोहल्ले के पास में दूसरी गली में सूरज, आकाश, राहुला उर्फ गन्ठा, विष्णु उर्फ गंजा हाथो में धारदार हथियार लेकर खड़े थे। साथ ही पास में एक मोटरसाइकिल में आग लगी हुई थी।

जिस पर उन्होंने पूछा कि यह मोटरसाइकिल किसकी की जल रही है, जिस पर वे आग बबूला हो गये और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। साथ ही धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। आरोप है कि उन्होंने उनकी दुष्यंत की मोटरसाइकिल घर से निकालकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।

वहीं मोनू की पत्नी के साथ अभद्रता व धक्का मुक्की की। शोर होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो उन्होंने तमंचे से फायर किया। जिसके बाद वह उन्हें सड़क पर अधमरी हालत में जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। जिसके बाद लोगों ने उन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार