बदायूं: मां के कहने पर किराएदार ने की थी उसके बेटे की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। थाना जरीफनगर क्षेत्र में हुई किशोर की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। किशोर की हत्या में उसकी मां का ही हाथ था। महिला के अपने मकान के किराएदार से संबंध थे। किशोर को शक हो गया था। वह आपत्ति करता था। जिसके चलते महिला के कहने पर किराएदार ने …

बदायूं, अमृत विचार। थाना जरीफनगर क्षेत्र में हुई किशोर की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। किशोर की हत्या में उसकी मां का ही हाथ था। महिला के अपने मकान के किराएदार से संबंध थे। किशोर को शक हो गया था। वह आपत्ति करता था। जिसके चलते महिला के कहने पर किराएदार ने अपने दामाद के साथ मिलकर किशोर की गला दबाकर हत्या कर दी और शव धान के खेत में फेंक दिया। पहचान छिपाने को दूर खेत में मृतक के कपड़े फेंके। थाना

उझानी पुलिस और एसओजी ने महिला और उसके किराएदार को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीसरा आरोपी फरार है। एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा, एसपी सिटी अमित कुमार श्रीवास्तव, सीओ दातागंज शक्ति सिंह ने बुधवार को खुलासा करके घटनाक्रम की जानकारी दी।

कोतवाली उझानी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का मकान कस्बा में भी है। व्यक्ति ने 25 सितंबर को अपने 16 वर्षीय बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया था कि बेटा ई-रिक्शा लेकर मोबाइल रिचार्ज कराने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। अगले दिन 26 सितंबर को थाना जरीफनगर क्षेत्र में किशोर का शव मिला था। जिसकी गला दबाकर हत्या की गई थी।

गुमशुदगी को तरमीम करके उझानी में हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई। साक्ष्य के आधार पर थाना उझानी पुलिस और एसओजी ने मृतक किशोर की मां, उसके मकान के किराएदार थाना जरीफनगर के गांव दुर्गपुर निवासी ब्रह्मपाल सिंह पुत्र थान यादव को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीसरा हत्यारोपी सहसवान क्षेत्र के गांव पटपड़गंज निवासी राजू पुत्र हरि सिंह फरार है। ब्रह्मपाल सिंह उझानी में महिला के घर किराए पर रहता था। जिनकी निशानदेही पर मृतक के कपड़े और ई-रिक्शा बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ें- बदायूं: तालाब में मिला किसान का शव, हत्या का आरोप, शनिवार को सुबह तालाब में मिला शव

संबंधित समाचार