हल्द्वानी: युवक की मौत, नाम मिला और पता गलत निकला
हल्द्वानी, अमृत विचार। एक युवकी एसटीएच में मौत हो गई। उसके नाम का पता तो लग गया, लेकिन जब पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो पता गलत निकला। तीन दिन पूर्व एक 25 साल के युवक को किसी ने एसटीएच में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान मंगलवार रात युवक की मौत हो गई। सूचना …
हल्द्वानी, अमृत विचार। एक युवकी एसटीएच में मौत हो गई। उसके नाम का पता तो लग गया, लेकिन जब पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो पता गलत निकला।
तीन दिन पूर्व एक 25 साल के युवक को किसी ने एसटीएच में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान मंगलवार रात युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को पता लगा कि मृतक का नाम राजेश कुमार और वह चाखल अल्मोड़ा का रहने वाला है।
जिसके बाद पुलिस ने उक्त पते पर मृतक के परिवार वालों को सूचना देने की कोशिश की, लेकिन पता लगा कि अल्मोड़ा में चाखल नाम की कोई जगह ही नहीं है। अब पुलिस मृतक के वास्तविक पता तलाश करने की कोशिश में है।
