जम्मू-कश्मीर: शाह के दौरे से पहले 8 घंटे के अंदर 2 धमाकों से दहला उधमपुर, खाली बसों में हुए ब्लास्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उधमपुर (जम्मू-कश्मीर)। जम्मू संभाग के उधमपुर जिले में बीते आठ घंटों में दो सिलसिलेवार धमाके हुए। पहला धमाका बीती रात 10:30 पर उधमपुर के दोमेल में हुआ तो दूसरा धमाका उधमपुर के मुख्य बस स्टैंड में हुआ। दोमेल में हुए धमाकों में बस के परखच्चे उड़ गए और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो …

उधमपुर (जम्मू-कश्मीर)। जम्मू संभाग के उधमपुर जिले में बीते आठ घंटों में दो सिलसिलेवार धमाके हुए। पहला धमाका बीती रात 10:30 पर उधमपुर के दोमेल में हुआ तो दूसरा धमाका उधमपुर के मुख्य बस स्टैंड में हुआ। दोमेल में हुए धमाकों में बस के परखच्चे उड़ गए और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, आज सुबह 5:40 के करीब उधमपुर के बस स्टैंड में दूसरा धमाका होता है। गनीमत यह रही कि किसी भी व्यक्ति की कोई भी घायल होने की जानकारी नहीं है।

सुलेमान चौधरी (DIG, उधमपुर-रियासी रेंज) ने बताया कि पहला धमाका रात 10: 30 बजे के करीब हुआ था। शाम 5 बजे से वो बस पेट्रोल पंप के पास खड़ी थी। इस धमाके में 2 लोग घायल हुए थे। इसी तरह का धमाका बस स्टैंड उधमपुर में हुआ है। इस धमाके में कोई भी घायल नहीं हुआ है। जांच चल रही है कि किस तरह का धमाका हुआ है। विशेषज्ञों की टीम इसकी जांच कर रही हैं।

ADGP जम्मू मुकेश सिंह ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में उधमपुर के डोमेल चौक के पास बीती रात करीब 10:30 बजे पेट्रोल पंप पर खड़ी एक बस में धमाका हुआ था। ठीक वैसा ही दूसरा धमाका आज सुबह करीब 6 बजे पुराना बस स्टैंड के पास खड़ी एक बस में हुआ। जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने घेराबंदी कर दी है। हादसे में 2 लोग घायल हुए जिन्हें ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंची।

एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि अभी हर चीज की जांच की जा रही है। अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। जैसे जांच आगे बढ़ेगी, इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। धमाके में टाइमर के इस्तेमाल की संभावना लगती है।

डॉग यूनिट के साथ-साथ BDS की टीम भी मौके पर है। हर एक गाड़ी की बारीकी से जांच की जा रही है और लोगों से पूछताछ की जा रही है कि कहीं किसी ने कोई संदिग्ध व्यक्ति तो नहीं इस इलाके में देखा।

शाह के दौरे से पहले ब्लास्ट
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में ब्लास्ट हुआ 28 सितंबर की रात तकरीबन 10.30 बजे और 29 सितंबर को सुबह 6 बजे के आसपास ब्लास्ट हुआ। ये ब्लास्ट तब हुए जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। हालांकि पहले शाह 30 सितंबर को घाटी पहुंचना था मगर उनकी यात्रा में बदलाव किया था। अब गृह मंत्री अमित शाह को तीन अक्टूबर की शाम को जम्मू कश्मीर पहुंचेंगे। यहां पर शाह के कई कार्यक्रम भी है।

ये भी पढ़ें : लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान बने देश के नए सीडीएस, केंद्र सरकार ने की नियुक्ति

 

संबंधित समाचार