हल्द्वानी: तीन दिन पूर्व लापता हुई युवती का कोई सुराग नहीं लगा हाथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी में एक युवती के गायब होने की घटना सामने आई है। युवती तीन दिन पहले अपने घर से निकली थी। लेकिन, वापस लौटकर नहीं आई। उसके भाई ने पुलिस से बहन को खाजने की गुहार लगाई है। काठगोदाम थाना के क्षेत्र में बैड़ीखत्ता दमुवाढूंगा के रहने वाले प्रवेश चन्द्र सिमवाल ने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी में एक युवती के गायब होने की घटना सामने आई है। युवती तीन दिन पहले अपने घर से निकली थी। लेकिन, वापस लौटकर नहीं आई। उसके भाई ने पुलिस से बहन को खाजने की गुहार लगाई है।

काठगोदाम थाना के क्षेत्र में बैड़ीखत्ता दमुवाढूंगा के रहने वाले प्रवेश चन्द्र सिमवाल ने एसएसपी पंकज भट्ट को तहरीर देते हुए कहा है कि उसकी 32 वर्षीय बहन जो कि 26 सितंबर को अपने घर से सरस्वती कॉलेज रुद्रपुर जाने के लिए निकली थी।तीन दिन बीत जाने के बाद अभी तक लड़की घर सुरक्षित नहीं पहुंच सकी है, जिसकी काफी खोजबीन की गई, जिसका कुछ पता नहीं लग पाया है।

काठगोदाम थाना में भी इसकी सूचना पुलिस को दी गई है, लेकिन अभी तक लड़की का कोई सुराग नहीं लग पाया है। ऐसे में प्रवेश ने अपनी बहन को जल्द से जल्द खोजे जाने को लेकर एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट को पत्र भी लिखा है। पुलिस प्रवेश की बहन को खोजने में लगातार प्रयास कर रही है। एसओ काठगोदाम प्रमोद पाठक का कहना है की लड़की के कॉलेज और उसके दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है, लड़की को सुरक्षित खोज लिया जाएगा।

संबंधित समाचार