एशिया यात्रा के दौरान कोरियाई प्रायद्वीप को विभाजित करने वाले असैन्यीकृत क्षेत्र कमला हैरिस
सियोल। अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस अपनी एशिया यात्रा के दौरान कोरियाई प्रायद्वीप को विभाजित करने वाले असैन्यीकृत क्षेत्र (डीएमजेड) पहुंची। हैरिस के दक्षिण कोरिया पहुंचने से पहले उत्तर कोरिया ने बुधवार को दो कम दूरी वाली बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया था और उसके परमाणु परीक्षण करने का खतरा भी मंडरा रहा है। …
सियोल। अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस अपनी एशिया यात्रा के दौरान कोरियाई प्रायद्वीप को विभाजित करने वाले असैन्यीकृत क्षेत्र (डीएमजेड) पहुंची। हैरिस के दक्षिण कोरिया पहुंचने से पहले उत्तर कोरिया ने बुधवार को दो कम दूरी वाली बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया था और उसके परमाणु परीक्षण करने का खतरा भी मंडरा रहा है।
डीएमजेड की यात्रा अमेरिकी नेताओं के लिए एक रस्म बन गई है, जिसके जरिए वे आक्रामकता के खिलाफ मजबूती से खड़े होने के अपने रुख को स्पष्ट करने की कोशिश करते हैं। डीएमजेड जाने से पहले हैरिस ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक से उनके सियोल स्थित कार्यालय में मुलाकात की और दोनों देशों के बीच संबंधों की सराहना की। मई में राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने वाले सुक ने हैरिस की यात्रा को दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक ‘‘महत्वपूर्ण कदम’’ बताया।
I convened Japanese business leaders in Tokyo to discuss our ongoing investments in semiconductor manufacturing. Through our CHIPS and Science Act, we are strengthening global supply chains, and accelerating the industries of the future. pic.twitter.com/6hOTjtFjBJ
— Vice President Kamala Harris (@VP) September 28, 2022
हैरिस इससे पहले तीन दिन की जापान यात्रा पर थीं। तोक्यो में उन्होंने उत्तर कोरिया के ‘‘अवैध हथियार कार्यक्रम’’ की निंदा की थी। हैरिस ने टोक्यो में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में भी हिस्सा लिया था।
It was my honor to represent the United States at the funeral of former Prime Minister Abe Shinzo of Japan. He was a great champion of the U.S.-Japan Alliance and of a free and open Indo-Pacific. Our governments will continue building on his legacy. pic.twitter.com/K171AebN1v
— Vice President Kamala Harris (@VP) September 28, 2022
इससे पहले वाशिंगटन में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन ज्यां पियरे ने कहा था, नए मिसाइल परीक्षण हैरिस को डीएमजेड से जाने से नहीं रोक पाएंगे और वह क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए अमेरिका की ‘‘कड़ी प्रतिबद्धता’’ दिखाने के लिए वहां जाना चाहती हैं।
ये भी पढ़ें:- ट्रस ने किया आर्थिक योजना का बचाव, कहा लेने होंगे ‘मुश्किल फैसले’
