हल्द्वानी: पुलिस से बेटी को ढूंढ लाने की लगायी गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक व्यक्ति ने पुलिस से पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। आरोप है कि पड़ोस में हने वाला युवक उसकी पुत्री को भगा ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में ओम प्रकाश पुत्र सुखलाल निवासी जीतपुर नेगी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक व्यक्ति ने पुलिस से पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। आरोप है कि पड़ोस में हने वाला युवक उसकी पुत्री को भगा ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में ओम प्रकाश पुत्र सुखलाल निवासी जीतपुर नेगी ने कहा है कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री प्रीति बीती 23 सितम्बर को अचानक घर से लापता हो गई। उसकी काफी ढूंढखोज की गई। लेकिन सुराग नहीं लगा। उसने पड़ोस में रहने वाले मूलरूप से मुडिया थाना देवरनिया जिला बरेली निवासी प्रमोद पुत्र राम प्रसाद पर पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले जाने का शक जताया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार