बरेली: तीन मोबाइल चोरों को पुलिस ने दबोचा, छह स्मार्टफोन समेत बाइक भी बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। चोरी करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। तीन मोबाइल चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। चोरों के पास से एक अपाचे बाइक, छह स्मार्टफोन बरामद किए हैं। शातिर चोरों को दबोचने के लिए इज्जतनगर पुलिस टीम, एसओजी और सर्विलांस की …

बरेली, अमृत विचार। चोरी करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। तीन मोबाइल चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। चोरों के पास से एक अपाचे बाइक, छह स्मार्टफोन बरामद किए हैं। शातिर चोरों को दबोचने के लिए इज्जतनगर पुलिस टीम, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीमों का गठन किया गया था। जांच पड़ताल के बाद सफलता हाथ लगी।

बता दें कि 18 सितंबर को शाम के समय मुसाराम एजेंसी थाना क्षेत्र इज्जत नगर में पीड़ित रवि लेखवाती रास्ते से गुजर रहे थे उसी दौरान बाइक पर सवार तीन चोरों ने आईफोन छीन लिया। रवि लेखवाती ने पूरा मामला पुलिस को बताया और एफआईआर दर्ज कराई। कार्रवाई में पुलिस ने दोनों आरोपी, हर्षपाल और तुषार को गिरफ्तार किया है। दोनों अपराधी मौ. कालीवाड़ी के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: बिशारतगंज गैंगरेप प्रकरण में मानवाधिकार आयोग ने डीजीपी को दिए कार्रवाई के आदेश, चार सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

संबंधित समाचार